-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai College Also Bans Students From Wearing T Shirts And Torn Jeans
हिजाब के बाद मुंबई के कॉलेज ने छात्रों के टी-शर्ट और फटी जींस पहनने पर भी लगाई रोक
- Written By: आकाश मसने
हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए चर्चा में रहे मुंबई के एक कॉलेज ने अब छात्रों के फटी जींस, टी-शर्ट, ‘‘गरिमाहीन'' कपड़े और जर्सी या ऐसे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है जो धर्म या सांस्कृतिक असमानता को दर्शाते हों। ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी' के ‘एन जी आचार्य और डी के मराठे कॉलेज' ने 27 जून को जारी नोटिस में कहा कि छात्रों को परिसर में औपचारिक और शालीन पोशाक पहननी चाहिए।

मुंबई के कॉलेज ने टी-शर्ट और फटी जींस पहनने पर लगाया बैन। (सोर्स: acharyamarathecollege.in)
मुंबई: शैक्षणिक संस्थानों में पहनावे को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई हिस्सों में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब और बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद कोर्ट में कई याचिकाएं भी दायर हुई। तब से शुरू हुआ यह विवाद अब भी नहीं थमा है। ड्रेस कोड के खिलाफ दायर याचिकाओं को अदालत ने भी खारिज कर दिया था। अब इस विवाद में एक और कॉलेज का नाम जुड़ गया है।
हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए चर्चा में रहे मुंबई के एक कॉलेज ने अब छात्रों के फटी जींस, टी-शर्ट, ‘‘गरिमाहीन” कपड़े और जर्सी या ऐसे कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है जो धर्म या सांस्कृतिक असमानता को दर्शाते हों। ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी’ के ‘एन जी आचार्य और डी के मराठे कॉलेज’ ने 27 जून को जारी नोटिस में कहा कि छात्रों को परिसर में औपचारिक और शालीन पोशाक पहननी चाहिए।
नोटिस में कहा गया है कि छात्र आधी या पूरी बाजू की कमीज और पेंट पहन सकते हैं। इसमें कहा गया है कि लड़कियां कोई भी भारतीय या पश्चिमी पोशाक पहन सकती हैं। बंबई उच्च न्यायालय ने 26 जून को कॉलेज द्वारा हिजाब, बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि ऐसे नियम छात्रों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश
छत्रपति संभाजीनगर के 174 होटल बिना फायर NOC, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई; नियमों के उल्लंघन में मनपा सख्त
मुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई
6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?
नोटिस में कहा गया है कि ‘‘छात्र कोई भी ऐसा परिधान नहीं पहनें जिससे धर्म या सांस्कृतिक असमानता का पता चले। नकाब, हिजाब, बुर्का, ‘स्टोल’, टोपी आदि को भूतल पर बने ‘कॉमन रूम’ में जाकर उतारना होगा और उसके बाद ही (छात्र) पूरे कॉलेज परिसर में घूम सकेंगे।” चेंबूर स्थित इस कॉलेज में शिवाजी नगर, गोवंडी और मानखुर्द इलाकों के मुस्लिम समुदाय के कई छात्र पढ़ते है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
इसमें कहा गया है कि ‘‘अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।” कॉलेज संचालन परिषद के महासचिव सुबोध आचार्य ने इस साल की शुरुआत में संस्थान द्वारा जारी किए गए एक परिपत्र का हवाला देते हुए कहा कि कॉलेज द्वारा नए निर्देशों के साथ कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘‘यह कोई नया नोटिस नहीं है। हम छात्रों से केवल ‘ड्रेस कोड’ का पालन करने के लिए कह रहे हैं। जिसमें कहा गया है कि वे भड़काऊ कपड़े न पहनें। हम छात्रों से साड़ी या किसी विशेष रंग की पोशाक पहनने के लिए भी नहीं कह रहे।”
ड्रेस कोड का पालन करें
कॉलेज की प्रधानाचार्य विद्यागौरी लेले ने कहा कि ‘‘छात्र हिजाब या बुर्का पहनकर कॉलेज आ सकते हैं, कॉलेज के ‘कॉमन रूम’ में इसे बदल सकते हैं और फिर अपना काम कर सकते हैं।” छात्राओं ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय का रुख कर कॉलेज द्वारा जारी उस निर्देश को चुनौती दी थी, जिसमें हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टोल, टोपी पहनने और किसी भी तरह का बिल्ला लगाने पर प्रतिबंध लगाने वाले ‘ड्रेस कोड’ को लागू किया गया था।
याचिकाकर्ताओं ने निजता के अधिकार का उल्लंघन बताया
याचिकाकर्ताओं ने दावा किया था कि यह नियम उनके धर्म का पालन करने के मौलिक अधिकार, निजता के अधिकार और ‘‘पसंद के अधिकार” का उल्लंघन करता है। अदालत ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि ड्रेस कोड का उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना है जो शैक्षणिक संस्थान की स्थापना और प्रशासन के लिए कॉलेज के मौलिक अधिकार का हिस्सा है।
Mumbai college also bans students from wearing t shirts and torn jeans
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश
Jun 28, 2026 | 04:44 PMछत्रपति संभाजीनगर के 174 होटल बिना फायर NOC, अब होगी सीलिंग की कार्रवाई; नियमों के उल्लंघन में मनपा सख्त
Jun 28, 2026 | 04:42 PMमुंबई: मध्य रेल के गैर-किराया आय में 16.78% की बढ़ोतरी होने से हुई 20.48 करोड़ की कमाई
Jun 28, 2026 | 04:39 PM6 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर बिहार-हरियाणा के आरोपी; महाराष्ट्र का कोई बड़ा नाम है TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड?
Jun 28, 2026 | 04:39 PMकर्नाटक: प्रेमिका के अपहरण के बाद कार में किया धमाका, प्रेमी की मौत; चलती गाड़ी से कूदकर युवती ने बचाई जान
Jun 28, 2026 | 04:37 PMIND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
Jun 28, 2026 | 04:36 PMशिवराज्याभिषेक समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ऐलान, रायगढ़ किले के लिए जलापूर्ति योजना मंजूर
Jun 28, 2026 | 04:34 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM










