Cockroach Janata Party को मिला हेमंत ढोमे का समर्थन, बोले लोकतंत्र के लिए यह एक सकारात्मक संकेत
मराठी फिल्म निर्देशक हेमंत ढोमे ने Cockroach Janata Party का समर्थन किया है। जानें क्या है युवाओं का यह डिजिटल सटायर मूवमेंट और क्यों सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता ने सबको हैरान कर दिया है।
- Written By: गोरक्ष पोफली
हेमंत ढोमे (सोर्स डिजाइन फोटो)
Hemant Dhome Supports Cockroach Janata Party: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जबरदस्त ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यह डिजिटल सटायर मूवमेंट आज जेन-ज़ी के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर इस पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 1.13 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसने राजनीतिक दलों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस अनूठी पहल को अब बड़े सेलिब्रिटीज और फिल्म जगत का भी समर्थन मिल रहा है। प्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्देशक हेमंत ढोमे ने इस ट्रेंड का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ संकेत बताया है।
हेमंत ढोमे का स्टैंड
हेमंत ढोमे ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इसके आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, जो लोग इस डिजिटल आंदोलन का विरोध कर रहे हैं, उनकी सोच पर दया आती है। एक ऐसी व्यवस्था में जहाँ लोग सवाल पूछना भूल चुके थे, वहाँ अगर एक आशे की किरण दिख रही है, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक है। हमें इसका स्वागत करना चाहिए।
ढोमे ने आगे कहा कि भले ही भविष्य में आंदोलनों का स्वरूप बदल जाता हो, लेकिन इस समय यह पार्टी जनता के सवालों को जिस तरह से उठा रही है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने इसके संस्थापक अभिजीत दिपके और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए जिम्मेदारी से काम करने की उम्मीद जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
‘BMC का 100-डे रिपोर्ट कार्ड’, 21-सूत्रीय एजेंडे से टूटा ठेकेदारों का ‘कार्टेल’, जनता के बचे 1,000 करोड़
महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे को हाईकोर्ट से राहत, फडणवीस-शिंदे के खिलाफ दबाव का केस रद्द, जानें मामला
CBI जांच ने लिया नया मोड़, मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद, अब पेपर खरीदने वाले अभिभावकों पर भी शिकंजा
कॅाजपा ला आत्ताच (राजकीय) विरोध करणाऱ्यांच्या बुद्धीमत्तेची किव येते…
एककल्ली व्यवस्थेच्या विरोधात लोक एकत्र येऊ शकतात, प्रश्न विचारू शकतात ही आशा सोडलेल्या समाजात जर एक आशेचा किरण दिसतो आहे तर ही सुदृढ लोकशाही साठी अत्यंत महत्वाची आणि सकारात्मक अशी बाब आहे. ज्याचं स्वागत माझ्या… pic.twitter.com/PcjDtCbHhN — Hemant Dhome । हेमंत ढोमे (@hemantdhome21) May 21, 2026
क्या है यह कॉकरोच जनता पार्टी?
मई 2026 में शुरू हुई यह व्यंग्यात्मक आंदोलन बेरोजगारी, परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के मुद्दों को मुखरता से उठा रही है। इस पार्टी की स्थापना की पृष्ठभूमि 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी से जुड़ी है, जिसमें उन्होंने गलत तरीके से सिस्टम में आने वालों के लिए ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी के विरोध में युवाओं ने इसे एक व्यंग्यात्मक राजनीतिक पार्टी का रूप दे दिया।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर 5 मिलियन पार पहुंची Cockroach Janta Party, जानें क्या है संभाजीनगर के अभिजीत दीपके का लक्ष्य?
बढ़ती लोकप्रियता
इस डिजिटल पार्टी को दिया मिर्झा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा, ईशा गुप्ता, कुणाल कामरा और उर्फी जावेद जैसी कई बड़ी हस्तियों का समर्थन प्राप्त है। महाराष्ट्र के युवा अभिजीत दिपके द्वारा शुरू की गई यह पार्टी खुद को सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेजी घोषित करती है। यह ट्रेंड साबित करता है कि आज का युवा अपनी नाराजगी और मांगों को नए, डिजिटल और रचनात्मक तरीकों से पेश करने में सक्षम है।
