Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MVA में सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बनी बात, नाना पटोले और संजय राउत में हुई तीखी बहस

एमवीए की सीट शेयरिंग की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बीच विदर्भ में सीट बंटवारे को लेकर बहस हो गई, जहां दोनों पार्टियां में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व के लिए होड़ लगी हुई हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 01, 2024 | 07:44 PM

नाना पटोले व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति और महाविकास आघाड़ी में बैठकों का दौर जारी हैं। महाविकास आघाड़ी की सीट शेयरिंग को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई थी। सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए महाविकास अघाड़ी की बैठक में कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद माहौल गरमा गया। एमवीए के अंदरूनी सूत्रों ने खुलासा किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बीच विदर्भ में सीट बंटवारे को लेकर बहस हो गई, जहां दोनों पार्टियां में ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व के लिए होड़ लगी हुई हैं।

विदर्भ में कांग्रेस ने 45 से ज्यादा सीटों पर दावा किया है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता ने कहा कि इससे शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के लिए 17 से भी कम सीटें बचेंगी, जो कि उनकी उम्मीदों से काफी कम है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के लिए अमित शाह ने सेट किया एजेंडा, जानिए क्या है BJP की रणनीति

सम्बंधित ख़बरें

ब्लैकमेलिंग की शिकायत करके फंसा खरात, संजय राउत ने खोली पोल, बोले- फडणवीस कैबिनेट के 9 ‘भक्त’ मंत्री भी शामिल!

अशोक खरात केस: 58 वीडियो बरामद, दुष्कर्म आरोपों के बीच महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा अहिल्यानगर एसिड अटैक मामला, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, नार्वेकर ने दिया जवाब

राज्यसभा चुनाव में 50-50 करोड़ का खेल! संजय राउत बोले- मुंबई से भेजा गया विधायकों को खरीदने का पैसा

विदर्भ को लेकर फंसा पेंच

बता दें कि विदर्भ क्षेत्र में 62 सीटें हैं और चुनावी माहौल में कथित बदलाव का हवाला देते हुए कांग्रेस बहुमत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पार्टी ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में दस में से पांच सीटें जीतीं, जबकि उसने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था।

लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस उन सीटों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जहां उसे जीत की उम्मीद दिख रही है। सोमवार को महाविकास आघाड़ी के नेताओं की सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक सात घंटे तक चली।

यह भी पढ़ें:– रामदास आठवले ने BJP प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, महाराष्ट्र चुनाव के लिए मांगीं इतनी सीटें

जल्द करेंगे घाेषणा

एमवीए के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक 125 से अधिक पर आम सहमति बन गई है, जबकि उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र में सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। वहीं नाना पटोले ने कहा कि “हम जल्दबाजी में नहीं हैं और दशहरा उत्सव के बाद 175 से 200 सीटों के बीच घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं।”

Heated debate between nana patole and sanjay raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 07:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Nana Patole
  • Sanjay Raut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.