मुंबई से बॉलीवुड का बाहर जाना सरकार की नाकामी, महायुति सरकार पर बरसे हर्षवर्धन सपकाल

Harshwardhan Sapkal Attacks Government: हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई से बॉलीवुड का बाहर जाना सरकार की विफलता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और सूखे को लेकर भी सरकार को घेरा।
harshwardhan sapkal criticizes mahayuti government
हर्षवर्धन सपकाल(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने महायुति सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

  • मुंबई से बॉलीवुड का बाहर जाना राज्य सरकार की बड़ी विफलता बताया गया।

  • वायरल ऑडियो और गैंगवार के मुद्दों पर सरकार की मंशा को घेरा गया।

Harshwardhan Sapkal Criticizes Mahayuti Government: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य की कानून व्यवस्था और सिने वर्कर्स से जुड़े विवाद को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को असुरक्षित महसूस होना गृह विभाग और मुख्यमंत्री की विफलता का सीधा प्रमाण है।

सपकाल ने वायरल ऑडियो क्लिप, ट्रिपल इंजन सरकार में गैंगवार और 500 करोड़ के लेन-देन के आरोपों को लेकर भी सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए।

मुंबई से बॉलीवुड का बाहर जाने पर बरसे सपकाल

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स जो मांग कर रहे हैं, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मगर उनकी जो मांग है, वह सीधा-सीधा राज्य की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था की तरफ इशारा करती है। इस राज्य के जो गृह मंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री भी हैं, उन पर किसी भी प्रकार का विश्वास अब रहा नहीं है। इसके साथ-साथ इन तमाम अपराधियों को कहीं न कहीं गृह विभाग से और मुख्यमंत्री की तरफ से बल मिल रहा है। इस प्रकार की आशंका भी इसके माध्यम से व्यक्त की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुंबई से बॉलीवुड को बाहर ले जाने का मतलब पूरी तरह से राज्य सरकार का फेलियर है।

योगी आदित्यनाथ के बयान पर भाजपा का जोर?‍

एक अन्य सवाल के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले कहा था कि हम मुंबई से बॉलीवुड को उत्तर प्रदेश में लेकर जाएंगे। क्या उनकी उस टिप्पणी को बल देने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राजनीति की जा रही है? क्या लोगों को निशाना बनाया जा रहा है? क्या इस एंगल से भी जांच नहीं हो सकती?

वायरल ऑडियो क्लिप पर तीखा हमला

एकनाथ शिंद से संबंधित कथित वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि इनके पास कोई राजनीतिक सभ्यता नहीं है। गठबंधन का केवल एक ही उद्देश्य है, सत्ता, सत्ता और सत्ता।

उन्होंने कहा कि यह तथाकथित ट्रिपल इंजन सरकार है। सरकार के भीतर जो गैंगवार चल रही है, उसके नतीजे बाहर भी देखने को मिल रहे हैं। इसी गैंगवार की एक कड़ी के रूप में माफिया यहां हमले कर रहा है। बेखौफ होकर घूम रहा है। हत्याएं हो रही हैं।

harshwardhan sapkal criticizes mahayuti government
महाराष्ट्र में सोलर कनेक्शन बढ़ने के बावजूद बिजली की खपत में कमी नहीं, आखिर क्यों नहीं दिख रहा योजना का असर?

500 करोड़ के लेन-देन के आरोप

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि 500 करोड़ रुपए की बात बहुत गंभीर है। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार ध्रुवीकरण की राजनीति करती है, यह तमाम बातें भी इस रिकॉर्डिंग के माध्यम से सामने आई हैं। इसलिए उनका चरित्र और उनका उद्देश्य अब सबके सामने आ चुका है।

harshwardhan sapkal criticizes mahayuti government
नांदेड में लोन रिकवरी के लिए किसान को ले गई फाइनेंस कंपनी, ऑफिस में लटका मिला शव; महज 10 हजार के लिए हत्या?

लातूर में गहराते जल संकट पर बयान

कांग्रेस नेता ने कहा कि लातूर में सूखे के हालात हैं। मार्च तक वहां की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। लातूर में एक ऐसा मामला भी सामने आया है जहां लोग पानी के विवाद को लेकर परेशान दिखाई दिए और प्रशासनिक दफ्तरों तक विवाद पहुंच गया। सूखे की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और सरकार के पास राहत को लेकर कोई ठोस योजना दिखाई नहीं देती। इसी वजह से हालात और बदतर होते जा रहे हैं।

-एजेंसी इनपुट से

Navbharat Live
navbharatlive.com