Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gutka Ban Maharashtra: FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिन में 195 छापे मारकर 2 करोड़ का गुटखा जब्त, 192 अरेस्ट

Gutka Ban Maharashtra News: 'गुटखा मुक्त महाराष्ट्र' अभियान के तहत FDA ने 5 दिनों में 195 छापेमारी कर करीब 2 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। मामले में 123 FIR दर्ज कर 192 लोग गिरफ्तार।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 07, 2026 | 04:49 PM

गुटखा मुक्त (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Gutka Ban FDA Raid: महाराष्ट्र सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है। ‘गुटखा मुक्त महाराष्ट्र, निरोगी महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एफडीए ने महज पांच दिनों में राज्यभर में 195 छापेमारी कर 123 एफआईआर दर्ज कीं और 192 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 1.99 करोड़ रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए।

लगातार हो रही सख्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश मिल रहा है। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार राज्यभर में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तत्सम खाद्य पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण, परिवहन व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान धाराशिव जिले के परांडा में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर 5 जून को छापेमारी कर 1 करोड़ 2 लाख 67 हजार 263 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर मनपा में 5,552 करोड़ का ‘ऑडिट संकट’: एक दशक से लंबित हैं 930 आपत्तियां, फाइलों में दबे दस्तावेज

दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे कॉकरोचों के सरगना अभिजीत दिपके; मां ने आरती उतारकर किया स्वागत

रेत परिवहन पर कार्रवाई न करने के लिए मांगी थी रिश्वत; अंबड़ के तहसीलदार को बीड़ ACB ने संभाजीनगर में दबोचा

शिवानी कलमेकर फर्जी हत्याकांड में बड़ा मोड़, DGP सदानंद दाते करेंगे मामले की समीक्षा

123 एफआईआर व 192 गिरफ्तारी

4 जून को समृद्धि महामार्ग स्थित सावंगी टोल नाका पर 60 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल और वाहन जब्त किया गया। 3 जून को धुले जिले के सोनगीर में 23 लाख 50 हजार रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें:- Mumbai Local Train: पनवेल-कर्जत रेल कॉरिडोर 98% पूरा, मुंबई लोकल को जल्द मिलेगी नई लाइफलाइन

महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर नांदेड़ में 17 लाख 52 हजार 450 रुपए मूल्य का माल और वाहन जब्त किए गए। पुणे के मोशी, पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 6 लाख 19 हजार 982 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया गया। इस मामले में चिखली पुलिस थाने में छह व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफडीए के अनुसार इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Gutka free maharashtra fda seizes two crore tobacco products 192 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 04:49 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • Mumbai News
  • Smuggling

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.