'असली फटका तो विधानसभा में लगेगा...', स्थापना दिवस पर संजय राउत पर जमकर गरजे मंत्री गुलाबराव पाटिल

Gulabrao Patil Statement: शिवसेना के स्थापना दिवस पर बरसे मंत्री गुलाबराव पाटिल। संजय राउत को 'गुड्डा' बताते हुए दी इतिहास चेक करने की सलाह और आगामी चुनावों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी।
gulabrao patil slams sanjay raut shiv sena foundation day speech
गुलाबराव पाटिल (सोर्स: फाइल फोटो)
Published on
Updated on

Gulabrao Patil Slams Sanjay Raut: शिवसेना के स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम में शिंदे गुट के फायरब्रांड नेता और मंत्री गुलाबराव पाटिल का रौद्र रूप देखने को मिला। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में उद्धव गुट के सांसद संजय राउत पर तीखा हमला बोला और उनके राजनैतिक भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

मंच से गरजते हुए गुलाबराव पाटिल ने संजय राउत को गुड्डा संबोधित किया और कहा कि यह अब खत्म होने वाला है और वे इसे खत्म करके रहेंगे। उन्होंने राउत की धमकियों का मजाक उड़ाते हुए सवाल किया कि क्या वे उन्हें इतना कमजोर समझते हैं? पाटिल ने चुनौती देते हुए कहा कि वे 4-4 लाख वोटों के अंतर से जीतकर आने वाले लोग हैं।

राउत को याद दिलाई हिस्ट्री

गुलाबराव पाटिल ने राउत की राजनैतिक हैसियत पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राउत केवल बालासाहेब ठाकरे के नाम और भरोसे पर सांसद की कुर्सी तक पहुँचे हैं, जबकि शिंदे गुट के नेता जनता के बीच से चुनकर आए असली प्रतिनिधि हैं। पाटिल ने तंज कसते हुए राउत को अपनी 'क्रिमिनल हिस्ट्री' चेक करने की सलाह दी। उन्होंने धारा 302, 307 और 151 जैसी धाराओं का जिक्र करते हुए कहा कि राउत को शायद ये धाराएं याद भी नहीं होंगी, जितने मामले उन्होंने अपनी राजनैतिक लड़ाई के दौरान देखे हैं।

झटका, फटका और चटका: आगामी चुनावों की चेतावनी

विपक्ष को चेतावनी देते हुए गुलाबराव पाटिल ने एक तुकबंदी के जरिए भविष्य का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि अभी जो कुछ हुआ है, वह तो महज एक छोटा सा झटका है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि असली फटका (करारी मार) तो विधानसभा चुनाव में लगेगा और महानगरपालिका के चुनावों में विरोधियों को ऐसा बड़ा चटका (जबरदस्त जलन) लगेगा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ही विरोधियों को यह करारा जवाब देगी।

गुलाबराव पाटिल के इस भाषण ने स्थापना दिवस के उत्साह को दोगुना कर दिया और साफ कर दिया कि आने वाले चुनावों में जुबानी जंग और भी तेज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com