सोशल मीडिया पर प्रतिबंधित विचारधारा फैलाने का आरोप, इंजीनियरिंग छात्र की एटीएस जांच तेज
Mumbai Terror Investigation Student Case: मुंबई के गोवंडी से गिरफ्तार इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को अदालत ने 16 मार्च तक एटीएस हिरासत में भेज दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai ATS Engineering Student Arrest: मुंबई के गोवंडी इलाके से गिरफ्तार इंजीनियरिंग के छात्र अयान शेख को अदालत ने 16 मार्च तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।
गुरुवार को आरोपी को तीसरी बार अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान मुंबई एटीएस ने अदालत से आठ दिनों की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और कई महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि की जानी बाकी है।
सोशल मीडिया समूह से जुड़ा आरोप
एटीएस ने अदालत को बताया कि आरोपी एक टेलीग्राम समूह का हिस्सा था। जांच एजेंसी के अनुसार इस समूह में कथित तौर पर कुछ प्रतिबंधित संगठनों की विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
अन्य सदस्यों की तलाश
एटीएस के अनुसार उस समूह में कई अन्य सदस्य भी शामिल थे। एजेंसी को आशंका है कि आरोपी के माध्यम से इन सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, इसलिए विस्तृत पूछताछ जरूरी है।
मोबाइल और लैपटॉप जब्त
जांच के दौरान एटीएस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया है। इन उपकरणों में मौजूद डाटा की जांच की जा रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें :- बीएमसी की चेतावनी: बकाया पानी बिल तुरंत भरें, शहर में वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू
कई ईमेल खातों की जांच
एटीएस ने अदालत को यह भी बताया कि आरोपी आठ अलग-अलग ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रहा था। इन सभी खातों की तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि उनका उपयोग किस उद्देश्य से किया गया था।
