-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Ats Arrests Student Online Radical Activity
मुंबई में ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधि पर एटीएस की कार्रवाई, इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
- Written By: अपूर्वा नायक
Mumbai ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ी ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों के मामले में इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोशल मीडिया के जरिए प्रचार फैलाने का आरोप है।

मुंबई एटीएस (सौ. सोशल मीडिया )
Online Radical Activity Case Mumbai: आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को मुंबई से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़ी ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों की जांच के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए आतंकी संगठनों की प्रचार साझा करने और लोगों को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयान शेख के रूप में हुई है, जो इंजीनियरिंग का छात्र बताया जा रहा है। एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं और युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
MHADA की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया होटल! 512 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी में ED ने रंगशारदा होटल किया कुर्क
आषाढ़ी एकादशी पर MSRTC कर्मचारियों को सौगात, 5500 बसों के ड्राइवरों-कंडक्टरों को 3 दिन मुफ्त भोजन और नाश्ता
दहीहंडी उत्सव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा फैसला! 2 लाख गोविंदाओं के बीमा पर उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
इसी सूचना के आधार पर मुंबई के कुर्ला, गोवंडी और शिवाजी नगर इलाके में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस मामले में दो अन्य युवक भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं, जिनसे पूछताछ की गई है।
एटीएस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार इन डिवाइस से मिले डिजिटल डाटा में एक तरह का “डिजिटल रोडमैप” मिला है, जिससे प्रतिबंधित संगठनों से उसके कथित संबंधों के संकेत मिले हैं।
मसूद अजहर से जुड़े ऑडियो और वीडियो क्लिप बरामद
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम चैनलों और अन्य एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था, जहां चरमपंथी प्रचार सामग्री साझा की जाती थी। जब्त किए गए डिवाइस से जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर से जुड़े कई ऑडियो और वीडियो क्लिप भी मिले हैं। एजेंसी को कई चैट रिकॉर्ड भी मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि आतंकी संगठनों के लिए भर्ती बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी।
एटीएस के अनुसार आरोपी ने अपने दो करीबी इंजीनियरिंग छात्र दोस्तों को जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े प्रचार वाले टेलीग्राम समूहों में शामिल करने का प्रयास किया था। जांच में यह पाया गया कि दोनों युवक केवल आरोपी द्वारा साझा की गई सामग्री देख रहे थे और किसी आतंकी गतिविधि में सक्रिय रूप से शामिल नहीं थे। एटीएस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े कुछ संदिग्ध संपर्कों की दी जानकारी
पूछताछ के दौरान अयान शेख ने कथित तौर पर विदेशी हैंडलर्स और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े कुछ संदिग्ध संपर्कों की जानकारी भी दी है। जांच एजेंसियों को शक है कि इन एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म पर कई विदेशी नागरिक और कथित सहयोगी भी जुड़े हुए हैं, जो भर्ती और नेटवर्क विस्तार में भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- मीठी नदी 65.5 करोड़ गाद घोटाला, ईओडब्ल्यू ने 7,000 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की
एटीएस अब आरोपी के डिजिटल ट्रेल और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी प्रकार की फंडिंग या लॉजिस्टिक सपोर्ट तो नहीं दिया गया। अयान शेख को शुक्रवार को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एटीएस आगे की पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत की मांग करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
Mumbai ats arrests student online radical activity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














