Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव पुलिस ने किया इतने फर्जी CBI अधिकारियों को गिरफ्तार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Oct 05, 2022 | 03:29 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: गोरेगांव पुलिस (Goregaon Police) ने सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के आरोप में 4 ठगों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान जीवन अहीर विपुल (52), गिरीश वलेचा (29), राहुल शंकर गायकवाड़ (43) और किशोर चाईबल (52) के रूप में की है। पुलिस ने इनके पास से करीब 5 लाख रुपए नकद और फर्जी पहचान पत्र (fake ID) बरामद किया है, वहीं उनके अन्य भागीदारों की भी तलाश की जा रही है।

गोरेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय थोपटे ने बताया कि 43 वर्षीय शिकायतकर्ता का गोरेगांव पश्चिम के उन्नत नगर में कार्यालय है। पुलिस को दिए उसके बयान के मुताबिक, उसे अपने कारोबार के लिए करीब 1.6 करोड़ रुपए के कर्ज की जरूरत थी। उनके एक परिचित ने उन्हें कौस्तुभ नाम के एक व्यक्ति के बारे में बताया जो उन्हें कर्ज दिला सकता था। कौस्तुभ ने कहा कि वह कमीशन के रूप में 5 लाख रुपए लेगा और ऋण किस्तों में दिया जाएगा। तय दिन 30 सितंबर को कौस्तुभ के साथ आए एक व्यक्ति को 5 लाख का एक बैग दिखाया, इसके बाद विपुल ने कैश बैग लिया और खुद को सीबीआई अधिकारी बताने लगा। इसके बाद ब्लैक स्कॉर्पियो में 4 और लोग आए और उनमें से दो ने भी कहा कि वे सीबीआई अधिकारी हैं। 

पूछताछ में दो और आरोपियों के नाम आए सामने

आरोपियों ने व्यापारी से सवालों की बौछार शुरू कर दी, तभी एक आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर उसने उन्हें 5 लाख रुपए दिए दे दें तो वे मामला खत्म कर सकते हैं। डरकर शिकायतकर्ता ने कैश वाला बैग उन्हें थमा दिया और वहां से निकल गया। व्यापारी जैसे ही बैग ठगों को थमाकर बाहर निकला वैसे ही स्कॉर्पियो को देखकर उसे लगा कि यह एक प्राइवेट नंबर है। उसने तुरंत अपने कर्मचारियों को सतर्क किया और उन्होंने दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य भाग गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ की तो दोनों ने अन्य दो आरोपियों के नाम भी उगल दिए।

सम्बंधित ख़बरें

ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेगी राहत या बढ़ेगी सख्ती? जानें बैठक के बाद मराठी अनिवार्यता पर क्या बोले मंत्री सरनाईक

महाराष्ट्र में नया सियासी भूचाल: शिवसेना में होगा बच्चू कडू की ‘प्रहार’ का विलय? शिंदे ने चला बड़ा दांव

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप पर हुए हमले को लेकर कहा- ‘नर्क जैसी स्थिति’, देश ही नहीं दुनियाभर में हो रही चर्चा

मुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Goregaon police arrested so many fake police officers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2022 | 03:29 PM

Topics:  

  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.