Mumbai Infra: 7 साल बाद भी अधूरा मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर, डेडलाइन फिर बढ़ी
Mumbai News: 7 साल में भी पूरा नहीं हुआ गोरेगांव का मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन की डेडलाइन और आगे बढ़ गई है। बीएमसी ने डेडलाइन बढ़ाकर अप्रैल 2026 कर दी, जिसके चलते लोग ट्रैफिक से लोग परेशान हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: गोरेगांव स्थित मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर एक्सटेंशन का काम वर्ष 2019 में शुरू हो गया था, लेकिन अब तक यह पूरा नहीं हो सका है। यह ब्रिज की लंबाई मात्र 750 मीटर है, लेकिन सात वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह पूरा नहीं हो सका है।
यह बीएमसी की लापरवाही को साफ तौर पर उजागर करता है। कुछ महीने पहले ही स्थानीय लोगों ने इस ब्रिज के पुराने डेडलाइन (जो नवंबर 2025 का था) पर काम पूरा होने को लेकर संशय जताई थी और ठीक वैसा ही हुआ।
एक बार फिर बीएमसी ने ब्रिज की डेडलाइन को आगे खिसका कर अप्रैल 2026 कर दिया गया है। वाहन चालक ट्रैफिक जाम का सामना कर रहें है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बीएमसी के ब्रिज विभाग के एक अभियंता ने बताया कि इस ब्रिज के एक्सटेंशन का काम 75 प्रतिशत हो चुका है। ओशिवारा नदी पर ब्रिज के 4 खंभे को लगाया जाना बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली
मोबाइल यूटीएस सहायकों से 5.40 लाख यात्रियों को मदद, मध्य रेल को हुई 6.89 करोड़ रुपये की आय
वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा, NCP सांसद सुरेश म्हात्रे ने बताया हर भारतीय का गौरव
महज 75 प्रति पूरा हुआ काम, बीत गई नवंबर की डेडलाइन
- इसके अलावा डेक स्लैब का काम जारी है। वही अप्रोच सड़क भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
- उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 को ब्रिज पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल तक यह ब्रिज आम जनता के लिए शुरू किया जाएगा।
- बता दें कि मृणाल ताई ब्रिज गोरेगाव पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को पश्चिम में राम मंदिर जंक्शन से जोड़ता है।
- हालांकि इस फ्लाईओवर को और 750 मीटर आगे जोगेश्वरी के रिलीफ रोड तक बढ़ाया जाना था, ताकि वाहन राम मंदिर रोड, एसवी रोड और लिंक रोड की ट्रैफिक से आसानी से गुजर सके।
2018 में एक्सटेंशन ब्रिज को मिली थी मंजूरी
- मूल रूप से इस विस्तार को मुख्य फ्लाईओवर के साथ 2016 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन यह योजना इस आशंका के कारण अटक गई कि डिजाइन से एसवी रोड पर ट्रैफिक और बढ़ जाएगा।
- अंततः 2018 में इसे मंजूरी मिली, लेकिन कार्यदिश जारी होने में एक और साल लग गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, देरी के बावजूद निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।
मृणाल ताई फ्लाईओवर ब्रिज का कार्य 30 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाएगा। ब्रिज का काम तेज रफ्तार से किया जा रहा है। ब्रिज तैयार होने के बाद आने वाले समय में ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
– अभिजीत बांगर (बीएमसी, अतिरिक्त आयुक्त)
ये भी पढ़ें :- शाह की शह, शिंदे का पलड़ा भारी, बेमन से ही सही-बीजेपी साथ लड़ेगी चुनाव
सफर में 15 मिनट का बचेगा समय
- बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह फ्लाईओवर प्रस्तावित वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड से भी संपर्क प्रदान करेगा। ओशिवरा के पास मिल्लत नगर में एक इंटरचेंज बनाया जाएगा, जो इस चौराहे से कुछ ही मिनटों की दूरी पर होगा।
- उसके बाद वाहन सीधे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे तक जा सकेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि निकट भविष्य में लोखंडवाला और ओशिवरा से पूर्व की ओर जाने वाले यात्रियों को यह फ्लाईओवर विस्तार कम से कम 15 मिनट का सफर बचाने में मदद करेगा।
