Mumbai: दिंडोशी-चित्रनगरी फ्लाईओवर का 75% काम पूरा, मानसून से पहले खोलने का लक्ष्य
Maharashtra News: मुंबई के पूर्व-पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाली गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के तहत दिंडोशी-चित्रनगरी फ्लाईओवर का 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दिंडोशी फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: पूर्व और पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) परियोजना के तहत दिंडोशी न्यायालय से दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी के बीच बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, इस फ्लाईओवर का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मनपा अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर के लिए प्रस्तावित कुल 31 खंभों में से 30 खंभों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब खंभों के बीच बनने वाले स्पैन, दोनों ओर के सॉलिड अप्रोच मार्ग और अन्य संरचनात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
मानसून से पहले फ्लाईओवर खोलने का लक्ष्य
अतिरिक्त बीएमसी आयुक्त अभिजीत बांगर ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फ्लाईओवर का काम मानसून से पहले पूरा किया जाए। इसके लिए अतिरिक्त मनुष्यबल और मशीनरी की तैनाती बढ़ाने को भी कहा गया है, ताकि तय समय-सीमा का पालन सुनिश्चित हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
20 दिन बाद मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह बहाल, कर्जत-लोनावला घाट की तीसरी लाइन शुरू, यात्रियों को राहत
मुंबई लोकल को मिलेगी नई रफ्तार: एमआरवीसी की शेयर पूंजी 25 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़, कैबिनेट की मंजूरी
डेवलपमेंट के नाम पर 8000 पेड़ों की बलि! धारावी प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने का प्रस्ताव अथॉरिटी को सौंपा
चार चरणों में पूरी होगी जीएमएलआर परियोजना
जीएमएलआर परियोजना को कुल चार चरणों में विकसित किया जाना है। फिलहाल दिंडोशी, गोरेगांव और दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी के बीच का फ्लाईओवर इस परियोजना का अहम हिस्सा है, जो पूरा होने के बाद पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच यात्रा को आसान बनाएगा।
ये भी पढ़ें :- BMC Action: दक्षिण मुंबई में 41 अवैध बैनर हटाए, अज्ञात पर FIR दर्ज
यातायात दबाव में मिलेगी राहत
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड और आसपास के इलाकों में यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है। बीएमसी का मानना है कि जीएमएलआर के पूर्ण होने पर मुंबई की पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा और यात्रियों का समय भी बचेगा।
