Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खुद ही खुद को रेटिंग देना लोकतंत्र का मजाक, महायुति पर अंबादास दानवे ने बोला हमला, रिपोर्ट कार्ड पर कसा तंज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति सरकार के 100 दिन के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने आया। इस रिपोर्ट कार्ड को लेकर विपक्ष ने महायुति पर हमला बोला है। अंबादास दानवे ने इसे लोकतंत्र का मजाक बताया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 05, 2025 | 09:38 AM

अंबादास दानवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र दिवस पर 1 मई को राज्य सरकार ने ‘प्रगति पुस्तक’ के रूप में खुद की उपलब्धियों की रेटिंग जारी की। इस पर विधान परिषद में विरोधी नेता अंबादास दानवे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार खुद परीक्षा ले रही है, खुद नंबर दे रही है और खुद ही पास-फेल का फैसला भी कर रही है। यह लोकतंत्र का मजाक है।

शिवसेना यूबीटी नेता अंबादास दानवे ने सवाल उठाया कि अप्रैल में भी इसी तरह के अंक घोषित किए गए थे, अब एक महीने में ऐसा क्या चमत्कार हुआ कि नए नंबर जारी करने पड़े? उन्होंने आरोप लगाया कि पालघर के पुलिस अधीक्षक, जिन्हें नंबर एक रैंक दी गई है, वहीं अधिकारी हैं जिन्होंने विधायकों को गुजरात भेजने में भूमिका निभाई थी। वहीं, गुटखा और ड्रग्स की तस्करी पर कोई कार्रवाई न करने के बावजूद उन्हें पुरस्कार दिया गया।

दानवे ने महायुति पर लगाया आरोप

परिवहन विभाग को 5वां स्थान दिया गया जबकि एसटी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की जगह सिर्फ 40 प्रतिशत वेतनवृद्धि मिली। कृषि विभाग को टॉप 5 में जगह दी गई जबकि फसल बीमा योजना भ्रष्टाचार के कारण बंद कर दी गई और केवल मराठवाड़ा में 289 किसानों ने आत्महत्या की।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गृह विभाग की स्थिति भी गंभीर है- बीड, परभणी, स्वारगेट जैसी घटनाएं, केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ जैसी वारदातें इसकी गवाह हैं। राज्य में आत्महत्या की घटनाएं 32 प्रतिशत बढ़ी हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की लाडकी बहिन योजना से 8 लाख महिलाएं वंचित रह गईं। वादा किया गया था कि 2100 रुपये मिलेंगे, लेकिन आज तक नहीं मिले।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

जलजीवन मिशन योजना असफल

अंबादास दानवे ने आरोप लगाते हुए कहा कि जलजीवन मिशन योजना असफल रही और प्यास से वेदिका चव्हाण की मृत्यु हो गई। सरकार का व्हिजन महाराष्ट्र कार्यक्रम भी लागू नहीं हुआ। दानवे ने कहा कि जिन मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं, राधाकृष्ण विखे पाटिल, जयकुमार गोरे, जयकुमार रावल, माणिकराव कोकाटे, इनके नाम इस रेटिंग से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए छुपाए गए हैं। क्या छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों पर कोई कार्रवाई हुई? क्या आशा और आंगनवाड़ी सेविकाओं की मांगों पर ध्यान दिया गया? जनता से ही असली रेटिंग मिलेगी। यही असली परीक्षा होगी।

Giving self rating is mockery of democracy ambadas danve slams mahayuti on report card

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 09:38 AM

Topics:  

  • Ambadas Danve
  • Maharashtra Politics
  • Mahayuti

सम्बंधित ख़बरें

1

वो नेता जिसने संकट के समय लगाई कांग्रेस की नैया पार, नायगांव के सरपंच से संसद तक का तय किया सफर

2

मीट बैन विवाद के बीच कल इस बड़े नेता के घर ‘मटन पार्टी’, CM फडणवीस को भी न्योता

3

गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव का दर्जा, योगेश कदम ने CM फडणवीस संग हुई बैठक का किया खुलासा

4

मीट बैन विवाद पर भड़के राज ठाकरे, बोले- ये सरकार होती कौन है? वेज-नॉनवेज को लेकर विवाद गलत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.