Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घाटकोपर में महापौर रितु तावड़े का एक्शन, अवैध पार्किंग और नशीले पदार्थों पर कार्रवाई

Ghatkopar Illegal Parking Action: घाटकोपर के सुधा पार्क मार्ग पर अवैध पार्किंग, रिक्शाओं और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ महापौर रितु तावड़े ने पुलिस और बीएमसी अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 19, 2026 | 02:27 PM

घाटकोपर में अवैध पार्किंग के मुद्दे पर रितु तावड़े का एक्शन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Ghatkopar Illegal Parking Action News: घाटकोपर के सुधा पार्क मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों, रिक्शाओं और बढ़ती गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सोमवार को मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने खुद मोर्चा संभालते हुए पुलिस और मनपा अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई की।

इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर खड़े कई वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि रिक्शा में खुलेआम शराब पी रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाली एक दुकान को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

दरअसल घाटकोपर स्थित एन विभाग कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सुधा पार्क क्षेत्र के नागरिकों ने महापौर रितू तावड़े के समक्ष कई गंभीर समस्याएं रखीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से वाहन और रिक्शा खड़े किए जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को भारी परेशानी होती है।

सम्बंधित ख़बरें

किसानों की कर्ज माफी पर फिर चला आचार संहिता का हथौड़ा, महाराष्ट्र के ‘बलिराजा’ में बढ़ा भारी असंतोष

Pune Garbage Crisis: पुणे में कचरा संकट पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया 700 करोड़ घोटाले का आरोप

चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाना पड़ सकता है भारी, पुणे आरटीओ सख्त

बेटे को डॉक्टर बनाकर मेडिकल कॉलेज खोलने की फिराक में था NEET पेपर लीक में घिरा शिवराज मोटेगांवकर

अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंची रितु तावड़े

फुटपाथों का उपयोग पार्किंग स्थल की तरह किया जा रहा है और सड़क किनारे खड़े वाहनों की आड़ में असामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ और स्कूलों तथा अस्पतालों के आसपास पान मसाला एवं नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी नागरिकों ने चिंता जताई। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर रितू तावड़े बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद अधिकारियों के साथ सुधा पार्क मार्ग पहुंचीं।

ये भी पढ़ें :- BMC Railway Drain Cleaning: मानसून से पहले बीएमसी अलर्ट, नाला और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्य तेज

सफाई और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश

  • निरीक्षण के दौरान पुष्प विहार मार्ग पर स्थित एक दुकान में नियमों का उल्लंघन करते हुए नशीले पदार्थों की बिक्री होती पाई गई। यह दुकान एसटीडी/पीसीओ व्यवसाय और दिव्यांग आरक्षण के अंतर्गत लाइसेंस प्राप्त होने के बावजूद अवैध गतिविधियों में शामिल थी। इसके बाद महापौर ने तत्काल दुकान हटाने के निर्देश दिए।
  • इसके अलावा अवैध पार्किंग करने वाले सभी वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए। इसी दौरान शांतिपथ क्षेत्र में कबूतरों को दाना-पानी दिए जाने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी की शिकायत भी सामने आई।
  • महापौर ने संबंधित स्थान को कबूतर मुक्त बनाकर वहां सफाई और सौंदर्याकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नगरसेवकों से अपने क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं, यातायात और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

Ghatkopar illegal parking action mayor ritu tawde mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 01:50 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai News
  • Ritu Tawde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.