- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ghatkopar East Bmc Polls Ward Wise Analysis Voters Issues
BMC Election 2025: भाजपा की सख्त नीति, घाटकोपर पूर्व में 40% टिकट कटने के संकेत
Maharashtra Local Body Election: घाटकोपर पूर्व में बीएमसी चुनाव से पहले टिकट कटौती, बदलता मतदाता समीकरण और ट्रैफिक-अतिक्रमण जैसी समस्याएं चुनावी माहौल को गर्मा रही हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News In Hindi: एन वार्ड पर गौर करें तो घाटकोपर पूर्व विधानसभा में पांच पूर्व नगरसेवकों का समावेश है। भाजपा ने उत्तर पूर्व मुंबई में 40% नगरसेवकों का टिकट काटने का फैसला किया है। खराब परफार्मेस देनेवाले उम्मीदवारों से बाहर होंगे, टिकट उन उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जो जीतने के एक्टिव व काबिल हैं और उनका जनाधार है।
इस बार यहां 3 वार्ड महिला के लिए, जबकि एक ओबीसी के लिए आरक्षित है और एक वार्ड सामान्य है। पूरे विस क्षेत्र में 2,49,405 मतदाता हैं, जिसमें महिला 1,19,485 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,20,899 है। 2017 के चुनाव में भाजपा 2 सीटें, 1 मनसे, 1 अविभाजित शिवसेना, तो 1 रांका के खाते में गई थी।
पिछली बार 132 वार्ड से भाजपा के टिकट पर चुने गए पराग शाह वर्तमान में विधायक हैं। यह सीट चर्चा का विषय बनी हुई है कि यहां पर कौन चुनाव लड़ेगा। यहां पार्टियों नए चेहरों को मौका देने पर विचार युवा कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
बदलापुर: मारपीट तक पहुंचा महायुति का मतभेद, शिंदे के पार्षदों ने की बीजेपी पदाधिकारी के बेटे की पिटाई
43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
इसके लिए पार्टी प्रभारी उन उम्मीदवारों पर दांव लगाने की सोच रही हैं, जो पार्टी को जीत दिला सकें, इसी तरह से 131 वार्ड क्रमांक में मतदाताओं की संख्या 62,014 के ऊपर पहुंच गई है। यह भी एक चर्चा का विषय बना है कि इतने मतदाता आखिर यहां आए, तो कैसे आए, यहां पर राकांपा शरद पवार की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव निवर्तमान नगरसेविका हैं।
इस विस क्षेत्र में अक्सर माना जाता है कि यह गुजराती बाहुल्य इलाका है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। क्षेत्र में गुजराती वोटर तकरीबन 28.50% है, मराठी सवर्णं एवं मराठी दलित वोटरों की संख्या 42.50% है। वहीं हिंदी भाषी 10%, तो मुस्लिम वोटरों की नसंख्या 5.32 % है।
जबकि दक्षिण भारतीयों की संख्या तकरीबन 6 % है। बाकी अन्य भाषी वोटरों की संख्या 2% तक ही सीमित है। पूरे विस क्षेत्र में विकास कामों को लेकर देखा जाए, तो कामराजा को नगर में क्लस्टर डेवलपमेंट का काम शुरू है। राजावाड़ी अस्पताल की नई इमारत का भूमिपूजन किया गया है, जिसमें 1020 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।
कहीं भूमिपूजन तो कहीं प्रतीक्षा
घाटकोपर की पुरानी इमारतों का निर्माण तेजी से शुरू है। घाटकोप पूर्व से ही मेट्रो का काम शुरू है। घाटकोपर पूर्व में बस डिपो से लेक घाटकोपर वेस्ट के लिए फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यहां पर ट्रैफिक जाम, रास्ते पर अतिक्रमण से लोगों को हो रही भारी मुसीबत की है।
मेट्रो और आरओबी का काम बहुत धीमी गति से चलने से सड़कों पर जाम लगा रहता है। सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आई है, जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है। घाटकोपर पूर्व में ही कामराज नगर में क्लस्टर डेवलपमेंट के अंतर्गत 17000 झोपड़ों के लिये आवास बनाए जा रहे है। लेकिन बगल में ही रेलवे पुलिस कॉलोनी जर्जर हालत में विकास के लिए प्रतीक्षारत है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Politics: मनपा चुनाव से पहले शिंदे की दो टूक, झगड़े नहीं सुलझे तो प्रचार नहीं करूंगा
ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण प्रमुख समस्या
ग्राम सीजीएस कॉलोनी, एमजी रोड, रेलवे क्षेत्र के प्रमुख इलाकों में कामराज नगर, माता रमाबाई आंबेडकर नगर, लक्ष्मी नगर, नायडू कॉलोनी, गारोडिया नगर, राजावाडी चितरंजन नगर, किरोल गांद, खलई गांव, नित्यानंद नगर, पंतनगर, पुलिस कॉलोनी, महात्मा फुले नगर, रतीलाल मेहता मार्ग, पैथर नगर, विक्रोली फिरोज शाह नगर, गोदरेज रोड गोदरेज कॉलोनी, गोदरेज खाड़ी किनारे एक प्रमुख इलाके हैं, जहां पर मिली-जुली आबादी के साथ स्लम से लेकर ऊंचे-ऊचे टावर भी बने हुए हैं। यहां आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं की दरकार नजर आ रही है। ऊंचे-ऊंचे टावर तो मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण है, लेकिन स्लम में रहने वालों को आज भी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है, सफाई, शौचालय, दवाखाना और पानी की समस्या आम बात हो चुकी है। तो मौजूदा समय में ट्रैफिक जाम रास्ते पर अतिक्रमण यहां की प्रमुख समस्या बनकर सामने आई है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
Ghatkopar east bmc polls ward wise analysis voters issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक TCS धर्मांतरण मामले में सनसनीखेज खुलासा! निदा खान ने पीड़िता का ब्रेनवॉश करने भेजी थी 171 धार्मिक लिंक
May 11, 2026 | 04:45 PMक्या है One Case, One Data सिस्टम? अब एक क्लिक पर मिलेगी केस की पूरी कुंडली, सुप्रीम कोर्ट की खास पहल
May 11, 2026 | 04:45 PMभीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
May 11, 2026 | 04:25 PMVat Savitri: शनिवार को है वट सावित्री व्रत, ये 7 विशेष नियम तुरंत नोट कर लीजिए
May 11, 2026 | 04:21 PMपत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
May 11, 2026 | 04:18 PM‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
May 11, 2026 | 04:15 PMभ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
May 11, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













