- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Former Shiv Sena Ubt Leader Badgujar Ex Minister Gholap Join Bjp
Mumbai News: तमाम विरोध, नाराजगी और अटकलों के बाद सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप का भाजपा प्रवेश
शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मंगलवार को शामिल हो गए।
- Written By: आंचल लोखंडे

सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप का भाजपा प्रवेश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मंगलवार को शामिल हो गए। हालांकि भाजपा विधायक सीमा हिरय ने बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने का कड़ा विरोध जताया है। बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
बता दें कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में मीडिया को बताया था कि उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी में बडगुजर के शामिल होने की जानकारी नहीं है लेकिन बाद में उन्होंने खुद मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।
बडगुजर और घोलप पर बड़ी जिम्मेदारी
बावनकुले ने कहा कि नासिक से आने वाले बडगुजर और घोलप की जिम्मेदारी होगी कि वे स्थानीय पार्टी नेताओं द्वारा उठाई गई चिंताओं का समाधान करें और निकाय चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करें। घोलप पूर्व राज्य मंत्री हैं। बडगुजर को कभी शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सांसद संजय राउत का करीबी माना जाता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
NEET Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार ने पुलिस से बचने को मुंडवाया सिर, रसूखदारों से 20 लाख में करता था डील
मुंबई और दुबई में इकबाल मिर्ची परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन
Dharavi Redevelopment Project को मिली रफ्तार, लंबित मामलों के लिए SRA के विशेष शिविर शुरू
सलीम कुट्टा के साथ…
इसके अलावा एक वीडियो सामने आने के बाद बडगुजर पिछले साल के अंत में भाजपा के भी निशाने पर आए थे। इस वीडियो में वह 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाका मामले के आरोपी सलीम कुट्टा के साथ नाचते हुए दिख रहे थे। इसके जवाब में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी ने उसी कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी के भी दृश्य साझा किए थे।
महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नासिक पश्चिम से भाजपा विधायक सीमा हिरय और पार्टी के कुछ पूर्व पार्षदों ने बडगुजर को शामिल किए जाने को लेकर विरोध जताया था लेकिन राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने इस फैसले पर आगे बढ़ने का फैसला किया। महाजन को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है।
बडगुजर को शामिल किए जाने को लेकर विरोध
इससे पहले दिन में एक समाचार चैनल से बात करते हुए हिरय ने कहा था, ‘‘मैं उन पार्टी कार्यकर्ताओं में से एक थी, जिन्होंने बडगुजर को शामिल किए जाने को लेकर विरोध जताया और उन्हें राष्ट्र-विरोधी कहा। उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। मैं उनका पार्टी में स्वागत कैसे कर सकती हूं?”
बावनकुले को थी नाराजगी?
बडगुजर को पार्टी में शामिल किए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने नागपुर में मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। राज्य के राजस्व मंत्री ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी में ऐसे फैसले स्थानीय नेताओं, सांसदों और विधायकों से सलाह-मशविरा और आम सहमति के बाद ही लिए जाते हैं। इस मामले में नासिक में हमारे स्थानीय पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया है।”
गिरीश महाजन की मौजूदगी
बाद में बावनकुले ने खुद गिरीश महाजन की मौजूदगी में मुंबई भाजपा कार्यालय में दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लग रहा था कि बडगुजर अगले कुछ दिनों में पार्टी में शामिल होंगे। लेकिन महाजन ने आज कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। हमें जल्द नासिक में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए ताकि कुछ अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हो सकें।”
पहले बाल गए, फिर नाखून…अब हाथों में दरारें! बुलढाणा में रहस्यमयी बीमारी से दहशत
आगामी निकाय चुनाव
बावनकुले ने कहा, ‘‘जब नए लोग भाजपा में शामिल होते हैं तो कुछ (मौजूदा नेता) इस पर आपत्ति जता सकते हैं। यह बडगुजर और घोलप की जिम्मेदारी है कि वे इन आपत्तियों पर विचार करें और उनका समाधान करें…। आगामी चुनाव में पार्टी की सीट बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।”
भाजपा और देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद
बडगुजर ने कहा, ‘‘आज मैं गरिमा के साथ भाजपा में शामिल हुआ हूं। मैं भाजपा और देवेंद्र फडणवीस को मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। गिरीश महाजन संकटमोचक हैं, वे हमेशा संकट के समय कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं और उन्होंने मेरे लिए भी ऐसा ही किया।”
लेकिन मैं निर्दोष हूं…
अपने निलंबन और हाल में शिवसेना (उबाठा) से निष्कासन का जिक्र करते हुए बडगुजर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि नेतृत्व को क्या बताया गया था, लेकिन मैं निर्दोष हूं। कोविड-19 महामारी के दौरान जब दूसरे लोग बाहर निकलने में हिचकिचा रहे थे तब मैंने ईमानदारी से काम किया। फिर भी एक साजिश के तहत मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई।”
बडगुजर और घोलप के आने से पार्टी मजबूत
बडगुजर ने हाल में शिवसेना (उबाठा) के साथ असहजता व्यक्त की थी और फडणवीस से मुलाकात की थी। इसके तुरंत बाद उन्हें विपक्षी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इस बीच बावनकुले ने विश्वास व्यक्त किया कि बडगुजर और घोलप के आने से पार्टी मजबूत होगी।
बडगुजर और जेल
बडगुजर एक बार जेल जा चुके हैं। उन्हें लेकर हुए विवादों के बारे में पूछे जाने पर बावनकुले ने संजय राउत का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग रोज बोलते हैं, वे भी जेल जा चुके हैं। जब तक कोई व्यक्ति दोषी नहीं ठहराया जाता तब तक उसके चरित्र पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए।
एकजुट होकर काम
महाजन ने कहा कि पिछले नासिक नगर निगम में भाजपा के 68 पार्षद थे और पार्टी को इसे 100 से ऊपर ले जाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें जहां तक संभव हो अधिक से अधिक नगर निगमों और परिषदों में जीत हासिल करनी चाहिए। हम महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं और एकजुट होकर काम करेंगे।”
Former shiv sena ubt leader badgujar ex minister gholap join bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
May 19, 2026 | 10:55 AMमुंबईकरों को बिजली बिल में राहत, दिन में इस्तेमाल होने वाली बिजली होगी सस्ती
May 19, 2026 | 10:52 AMNEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
May 19, 2026 | 10:50 AMPati Patni Aur Woh Do Collection: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘पति पत्नी और वो दो’, चौथे दिन कमाए इतने करोड़
May 19, 2026 | 10:47 AMJabalpur Fire: गल्ला मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, लाखों रुपए का नुकसान
May 19, 2026 | 10:46 AMNEET Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार ने पुलिस से बचने को मुंडवाया सिर, रसूखदारों से 20 लाख में करता था डील
May 19, 2026 | 10:37 AMपाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
May 19, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












