Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर से इस मामले में हुई इतने घंटे पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 01, 2022 | 08:42 PM

Photo Credits-ANI Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बीएमसी की पूर्व महापौर और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता किशोरी पेडणेकर (Kishori Pednekar) दादर में एसआरए परियोजना (SRA Project) से संबंधित धोखाधड़ी मामले में पुलिस के सामने पेश हुईं और उनसे ढाई घंटे पूछताछ हुई। पेडणेकर अपनी लीगल टीम के साथ दादर थाने पहुंची और उनसे धोखाधड़ी से संबधित सवाल जवाब किये गए। 

एसआरए फ्लैट घोटाला की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि कुल 9 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसआरए में फ्लैट दिलाने के नाम पर उनसे पैसे वसूले गए थे, लेकिन उनको ना तो कोई फ्लैट मिला और ना ही पैसे वापस दिए गए। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस ने किशोरी पेडणेकर के करीबी सहित कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पेडणेकर के खिलाफ अभी FIR नहीं

पूछताछ के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पेडणेकर ने कहा कि पुलिस ने जो सवाल पूछे, मैनें उनका जवाब दिया और बताया कि कुछ आरोप झूठे हैं। दादर पुलिस ने जून में प्राथमिकी दर्ज करके धोखाधड़ी मामले की जांच शुरू की थी और इस दौरान एक आरोपी से पूछताछ में पेडणेकर का नाम सामने आया था। पेडणेकर ने कहा कि वह जल्द ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात करेंगी। पुलिस के मुताबिक, पेडणेकर का नाम अभी प्राथमिकी में शामिल नहीं किया गया है। पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने आरोपियों से व्हाट्सअप चैटिंग के आरोप पर कहा कि हर मैसेज को पढ़ा नहीं जाता है और रिप्लाई नहीं दिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई महापालिका में 56 हजार से ज्यादा पद खाली, नई भर्ती प्रक्रिया की मांग तेज

मुंबई में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट का प्रस्ताव, बीएमसी का बड़ा फैसला

मुंबई में 1.30 लाख बेटियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू

मुंबई के गार्डन बने नशेड़ियों के अड्डे, विधानसभा में उठा मामला, पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Former mayor kishori pednekar was interrogated for two and a half hours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2022 | 08:42 PM

Topics:  

  • BMC
  • Kishori Pednekar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.