मुंबई के कफ परेड में चॉल में भीषण आग, 15 वर्षीय किशोर की मौत; तीन घायल, एक ICU में भर्ती
Mumbai News: मुंबई के कफ परेड इलाके में एक वन प्लस वन चॉल की पहली मंजिल पर सोमवार तड़के आग लगने से 15 वर्षीय यश खोत की मौत हो गई। इस दुखद हादसे में तीन अन्य लोग झुलस गए हैं।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Fire Incident: मुंबई के कफ परेड इलाके में कैप्टन प्रकाश पेठे मार्ग पर स्थित एक चॉल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सोमवार तड़के हुई इस दुखद घटना में वन प्लस वन चॉल की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की फायर ब्रिगेड (MFB) को इसकी सूचना दी गई। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, वह काफी बड़े क्षेत्र तक फैल चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही बीएमसी की फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, बेस्ट कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा तुरंत मौके पर पहुंची। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते आग को और अधिक फैलने से रोका जा सका और तुरंत राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। बीएमसी ने इस घटना का अपडेट सुबह 6:45 बजे जारी किया था।
आग लगने से चार लाेग घायल
इस भीषण अग्निकांड में कुल चार लोग घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) के अनुसार, 15 वर्षीय यश विट्ठल खोत को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में पानी समस्या को लेकर बैठक, सरपंचों व ग्राम सेवकों से पानी की कमी का जायजा लिया
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू, अंबा मंगलम समीप की घटना, मामला किया गया दर्ज
60 वर्षीय बुजुर्ग ने नाबालिग से की छेड़छाड़, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
सेंधमारी करने वाले गिरोह के 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की रकम से खरीदा था नया ट्रैक्टर, एलसीबी की कार्रवाई
यह भी पढ़ें:- शाह का वादा पूरा! किसानों के लिए राहत पैकेज पर लगी मुहर, महाराष्ट्र और कर्नाटक को दिए 1950 करोड़
अन्य घायलों में, 30 वर्षीय देवेंद्र चौधरी को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 13 वर्षीय विराज खोत और 25 वर्षीय संग्राम कुर्ने को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक विराज खोत और संग्राम कुर्ने की हालत स्थिर बताई जा रही है
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मिलकर मामले की जांच कर रही हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि आग लगने की वजह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो सकती है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चॉल और आवासीय क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को और अधिक सख्त किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के बड़े हादसे न हों।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
