फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत की विदेश नीति की सराहना, UNSC स्थायी सदस्यता का समर्थन
India Role In Global Peace Talks: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत की विदेश नीति को व्यावहारिक बताते हुए कहा कि भारत वैश्विक विवादों में सभी पक्षों से संवाद करने की क्षमता रखता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब (सौ. सोशल मीडिया )
Finland President Alexander Stubb Supports India: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत को वैश्विक शांति के लिए महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत की व्यावहारिक विदेश नीति उसे रूस, अमेरिका और यूक्रेन जैसे सभी पक्षों से संवाद करने की शक्ति देती है।
स्टब ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करते हुए कहा कि भविष्य भारत का है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने शनिवार को भारत की जमकर सराहना की है।
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जो वैश्विक विवादों में हर पक्ष से बात कर सकता है। उन्होंने भारत की विदेश नीति को बहुत व्यावहारिक और वास्तविक बताया। स्टब के अनुसार, भारत की यह खूबी उसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में एक विशेष स्थान दिलाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
नाला सफाई सिर्फ 35% पूरी, भिवंडी मनपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; मुख्यमंत्री से जांच की मांग
MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश
Finland's goal is to at least double our trade with India. India is one of the world's largest and fastest-growing economies. Eighteen Finnish companies and business representatives accompanied the state visit. pic.twitter.com/ZkJ1XH17ga — Alexander Stubb (@alexstubb) March 7, 2026
पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोले राष्ट्रपति स्टब ?
राष्ट्रपति स्टब ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इस मुलाकात का जिक्र किया। स्टब ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री के साथ तीन घंटे बिताना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात थी।
ये भी पढ़ें :- International Women’s Day 2026: आज मनाया जाएगा विश्व महिला दिवस, नारी सशक्तिकरण पर जोर
हमने विश्व भर के संघर्षों, चीन, अमेरिका, रूस और यूरोप के साथ संबंधों के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों पर भी व्यापक और सार्थक बातचीत की। स्टब ने कहा कि आधुनिक संघर्ष स्थानीय युद्धों से आगे बढ़कर क्षेत्रीय संकट बन गए हैं।
