

Maharashtra Food Safety FDA Raid: एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढ़े की दनादन कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही के खिलाफ अन्न व औषध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
21 और 22 अक्टूबर को की गई जांच के बाद मुंबई के 8 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। इनमें बेकरी, रेस्तरां, खाद्य प्रतिष्ठान और पिज्जा केंद्र शामिल हैं। छत्रपति संभाजीनगर में भी 2 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
एफडीए के अनुसार, राज्यभर में विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 37,991.4 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 54.66 लाख रुपये है। जांच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, गलत लेबलिंग और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले सामने आए।
जांच दौरान रसोई और जल के निकासी व्यवस्था में गंदगी, जंग लगे बर्तन और रैक, पुराने ब्रेड को ताजा ब्रेड में मिलाने, तापमान का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखने, कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाणपत्र नहीं होने और मिठाइयों में अनधिकृत खाद्य रंगों के इस्तेमाल जैसी खामियां सामने आई। एफडीए के अनुसार, मुंबई में निम्नलिखित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
रसोई और जल निकासी व्यवस्था में गंदगी।
जंग लगे रैक और बर्तन।
पुराने ब्रेड को ताजा ब्रेड में मिलाने का मामला।
तापमान का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखना।
कर्मचारियों के चिकित्सा प्रमाणपत्र नहीं होना।
मिठाइयों में अनधिकृत खाद्य रंगों का इस्तेमाल।
मुंबई शहर के अलावा राज्य के दूसरे विभागों में भी कार्रवाई हुई। नवी मुंबई के नेरुल स्थित आरडीसी एग्रो वैचर्स से 33,286 किलो राजमा और अन्य दालें जब्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत 50.05 लाख रुपये है। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब होने और लेबलिंग में गड़बड़ी का संदेह जताया गया।
नासिक विभाग में 483.4 किलो खाद्य तेल, मक्खन, घी और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है। छत्रपति संभाजीनगर में 4,222 किलो गुड़ और सौंफ जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2।91 लाख रुपये है।