मुंबई विधानसभा के बाहर किसान का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल नहीं ‘रसना’ डालकर मचाया हड़कंप

Rasna Protest Incident: मुंबई विधानसभा भवन के बाहर एक किसान ने खुद पर तरल पदार्थ डालकर विरोध किया, जिसे पहले पेट्रोल समझा गया। जांच में वह ‘रसना’ निकला। किसान सड़क निर्माण में देरी से परेशान था।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Farmer Protest Outside Assembly Mumbai: मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा भवन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कड़ी सुरक्षा के बीच एक किसान ने अपने ऊपर, पेट्रोल जैसा तरल पदार्थ डालकर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की। हालांकि बाद में जांच में खुलासा हुआ कि वह पेट्रोल नहीं, बल्कि 'रसना' नामक शीतल पेय था।

यह घटना दोपहर के समय हुई। जब लातूर जिले के निवासी ज्योतिराम साहेबराव चौहान अचानक, विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचे और अपने ऊपर तरल पदार्थ छिड़क लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उन्हें काबू में किया और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस तरल को लोग पेट्रोल समझ रहे थे। वह वास्तव में गर्मी का शीतल पेय 'रसना' था। चौहान का कहना है कि वह अपनी कृषि भूमि तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से परेशान है।

सरकार का ध्यान लाने प्रदर्शन

बताया गया कि सडक निर्माण के प्रस्ताव को राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मंजूरी मिल चुकी है, और स्थानीय प्रशासन भी काम शुरू करने के लिए तैयार था। लेकिन गांव के एक प्रभावशाली व्यक्ति के विरोध के कारण यह परियोजना ठप पड़ी है। इसी देरी से निराश होकर चौहान ने यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया, ताकि सरकार और प्रशासन का ध्यान उनकी समस्या की ओर आकर्षित हो सके। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है, और सूत्रों के मुताबिक अब लातूर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेने की तैयारी में है।

Navbharat Live
navbharatlive.com