PM Modi के फर्जी साइन से 4 लाख की उगाही का प्रयास, मुंबई में 2 गिरफ्तार
PMO Letter Fraud Attempt: मुंबई में PM Modi के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र दिखाकर 4 लाख की उगाही की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पीएम मोदी बर्थडे मैसेज (सौ. डिजाइन फोटो )
Fake PM Modi Signature Extortion Case: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाली हस्ताक्षरों का उपयोग कर एक सामाजिक कार्यकर्ता से 4 लाख रुपये की उगाही करने का प्रयास किया था।
आरोपियों की पहचान गोरेगांव निवासी तौसीफ हुसैन और सिद्धिनाथ पांडे के रूप में हुई है जो ‘टारगेट मीडिया’ नामक विज्ञापन एजेंसी से जुड़े हैं। एस्प्लेनेड कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
PM Modi के जन्मदिन बधाई पत्र का दिया झांसा
यह मामला तब शुरू हुआ जब मेगा श्रेया नामक एनजीओ चलाने वाली पीड़िता से आरोपियों ने संपर्क किया। खुद को पत्रकार बताने वाले तौसीफ ने कथित तौर पर पीड़िता को झांसा दिया कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रशंसा और जन्मदिन की बधाई का पत्र दिला सकता है। इसके बदले में पब्लिक रिलेशन चार्ज के नाम पर 4 लाख रुपये की मांग की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
जेल जाने को तैयार हूं…अजय राय ने PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी वाले वीडियो को बताया AI, बोले- 100 केस कर लो..
मार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
पुलिस की जांच में फर्जी पाया गया पत्र
संदेह होने पर जब पीड़िता ने छानबीन की तो पत्र फर्जी पाया गया। इसके बावजूद, आरोपियों ने दबाव बनाना जारी रखा और शिकायतकर्ता के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी तक बना डाली। अंततः पीड़िता की शिकायत पर पुलिस और एईसी ने जाल बिछाया। वीं सी फेस के एक होटल में जैसे ही आरोपी ‘डमी नोटों’ के साथ वसूली की रकम लेने पहुंचे, उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें :- Baramati Assembly Constituency 2026: बावनकुले की कांग्रेस को चेतावनी, ‘उम्मीदवार उतारा तो बड़ी हार’
मोबाइल और खिलौने वाले नोट जब्त
- पुलिस ने उनके पास से जाली पत्र, मोबाइल फोन और खिलौने वाले नोटों के बंडल बरामद किए हैं।
- भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
- पुलिस इंस्पेक्टर अरुण थोरात इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं कि क्या इस गिरोह ने अन्य सरकारी अधिकारियों के फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर और भी लोगों को ठगा है।
