फडणवीस कैबिनेट का बड़ा फैसला, पंढरपुर पुनर्वास नीति मंजूर; 3,993 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार

Maharashtra Government News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पंढरपुर के विकास व पुनर्वास के लिए 3,993. 90 करोड़ के पैकेज को मंजूरी दी है। जायकवाड़ी प्रोजेक्ट व गडचिरोली खेल परिसर को भी बजट आवंटित किया गया।
Major decision by Fadnavis Cabinet: Pandharpur rehabilitation policy approved
CM देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

CM Fadnavis Cabinet Decisions Pandharpur Rehabilitation Policy: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट ने पंढरपुर के विकास और प्रभावितों के पुनर्वास के लिए एक बड़े पैकेज को हरी झंडी दे दी है। राज्य मंत्रिमंडल ने तीर्थ क्षेत्र पंढरपुर की विशेष पुनर्वास नीति को अपनी मंजूरी दी। इस फैसले से श्री विठ्ठल रुक्मिणी मंदिर परिसर और वाणिज्यिक परिसर योजना के तहत 3,993.90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

मंत्रिमंडल की बैठक में पंढरपुर के धार्मिक और पारंपरिक महत्व, वारकरी श्रद्धालुओं की भारी संख्या और स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पुनर्वास नीति मंजूर की गई है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विकास और आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।

1. जायकवाड़ी परियोजना के लिए 6,477 करोड़ मंत्रिमंडल ने

जायकवाड़ी परियोजना चरण-2 के लिए 6,477 करोड़ 88 लाख रुपये की पांचवीं संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी है। इससे गोदावरी घाटी में माजलगांव बांध और उससे जुड़ी सिंचाई परियोजनाओं के काम को गति मिलेगी। परियोजना से संभाजीनगर, अहिल्यानगर, बीड, परभणी और नांदेड के करीब 1,31,652 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

2. एमएसएमई ठेकेदारों को भुगतान में मदद सार्वजनिक निर्माण

विभाग में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा ठेकेदारों के भुगतान के लिए TREDS प्रणाली लागू करने को मंजूरी दी गई है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर वित्तीय संस्थाओं को ब्याज देने का प्रावधान भी किया गया है।

3. गडचिरोली खेल परिसर को 80 करोड़

गडचिरोली जिला खेल परिसर के दूसरे चरण के लिए 80 करोड़ 12 लाख रु.के अनुमान को मंजूरी मिली है। इसमें सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान, छात्रावास, दर्शक दीर्घा, स्विमिंग पूल और विभिन्न खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Major decision by Fadnavis Cabinet: Pandharpur rehabilitation policy approved
फर्जी रॉयल्टी रसीद रैकेट का मानखुर्द में पर्दाफाश, क्राइम ब्रांच ने 3 को दबोचा, 400 फर्जी रसीदें बरामद

पंढरपुर के लिए विशेष पुनवसि नीति मंजूर

  • मंदिर परिसर और वाणिज्य संकुल के 3,993.90 करोड़ रुपये के कामों को गति।

  • जायकवाड़ी चरण-2 के लिए 6,477.88 करोड़ रुपये मंजूर।

  • 5 जिलों के 1.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई का लाभ।

  • गडचिरोली खेल परिसर के लिए 80.12 करोड़ रुपये मजूर

Navbharat Live
navbharatlive.com