मुंबई मेट्रो-1 ने पूरे किए शानदार 12 साल! 125 करोड़ यात्रियों की बनी लाइफलाइन, अब लॉन्च हुआ NCMC कार्ड

Mumbai Metro 1 ने सुरक्षित सफर के 12 साल पूरे कर इतिहास रच दिया है। इस खास मौके पर यात्रियों की सहूलियत के लिए नया नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड भी लॉन्च किया गया।
mumbai metro line 1 completes 12 years unveils ncmc card for seamless travel
मुंबई मेट्रो (फाइल फोटो, सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

12 Years Of Mumbai Metro 1: मुंबई की पहली मेट्रो सेवा मुंबई मेट्रो-1 ने सफल संचालन के 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जून 2014 में शुरू हुई इस सेवा ने अब तक 125 करोड़ से अधिक यात्रियों को सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराया है। मेट्रो ने 99.99 प्रतिशत समय पालन और शून्य मृत्यु दुर्घटना का रिकॉर्ड कायम कर यात्रियों का भरोसा मजबूत किया है।

स्थापना दिवस के अवसर पर मुंबई मेट्रो वन ने 'वन नेशन, वन कार्ड' पहल के तहत एनसीएमसी लांच कर सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इससे मुंबई सहित देशभर के विभिन्न परिवहन नेटवर्क में यात्रियों को निर्बाध यात्रा और डिजिटल भुगतान की सुविधा मिल सकेगी।

मुंबई मेट्रो-1 के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज

एमएमओपीएल के अनुसार पिछले 12 वर्षों में मुंबई मेट्रो-1 ने शहर की शहरी परिवहन व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए लोगों, व्यवसायों और रोजगार के अवसरों को जोड़ने का काम किया है। मेट्रो ने अब तक 15 लाख से अधिक ट्रिप्स संचालित की हैं, जबकि 5.79 लाख यात्रियों की सर्वाधिक एकदिवसीय सवारी का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। इसके अलावा स्टेशनों को आधुनिक रिटेल और यात्री सुविधा केंद्रों के रूप में विकसित किया गया है। इसी के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कई तकनीक आधारित नवाचार लागू किए गए हैं। यात्री सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुंबई मेट्रो-1 को भारत सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 'मेट्रो रेल सर्वश्रेष्ठ यात्री सेवा एवं संतुष्टि' उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत एमएमओपीएल ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से एकीकृत टिकटिंग सेवा शुरू कर डिजिटल यात्रा अनुभव को बढ़ावा दिया है।

मुंबई मेट्रो ने लाॅच किया NCMC कार्ड

मुंबई मेट्रो-1 के स्थापना दिवस के अवसर पर एमएमओपीएल ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर सह-ब्रांडेड रुपे 'ऑन-द-गो' नेशनल कॉमन मीबिलिटी कार्ड पांच किया। यह कार्ड एक ही माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में यात्रा और डिजिटल भुगतान की सुविधा प्रदान करेगा। शुरुआती चरण में इसका उपयोग मुंबई मेट्रों लाइन-1, मेट्रो लाइन 2ए और 7, मेट्रो लाइन-3, बेस्ट बसों और आगामी मोनोरेल नेटवर्क में किया जा सकेगा।

MMOPL के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्यामंतक चौधरी ने बताया कि 125 करोड़ से अधिक यात्रियों का भरोसा कंपनी को लगातार बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करता है। वहीं एयरटेल पेमेंट्स बैंक कार्यकारी निदेशक गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि यह पहल 'वन नेशन, वन कार्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com