-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Khadse Jalgaon House Robbery Political Conspiracy Allegations
खड़से की चर्चित सीडी-पेन ड्राइव चोरी, फिर लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Eknath Khadse News: एकनाथ खडसे के जलगांव स्थित घर में हुई लाखों की चोरी, खडसे ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। दस्तावेज और सीडी भी चोरी।

एकनाथ खड़से (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai News: विरोधियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र की दूसरी जांच एजेंसियों के एक्शन के नाम पर डराने वाली बीजेपी को उसके नेताओं की सीडी चलाकर पोल खोलने की धमकी देने वाले राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के नेता एकनाथ खडसे के लिए अब सीडी लगाने की चेतावनी देना मुश्किल हो जाएगा. क्योंकि मंगलवार को उनके जलगांव स्थित घर में चोरी हुई. विधान परिषद सदस्य खडसे ने बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चोर उनके घर से लाखों रुपए के गहने नकदी सहित 10 सीडी, करीब 30 पेन ड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुराकर फरार हो गए. चोरी की इस वारदात को खडसे ने राजनीतिक साजिश करार दिया है.
खडसे के शिवराम नगर (जलगांव) स्थित घर में दो रोज पहले आधी रात के दौरान एक बड़ी डकैती हुई. पता चला कि 7 से 8 तोला सोना और 35,000 रुपए नकद चोरी हो गए. सामने आए घटना के सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि चोरों करीब एक घंटे तक घर में मौजूद रहे तथा बहुत ही इत्मीनान के साथ उन्होंने वारदात को अंजाम दिया. खडसे का दावा है कि यह घटना महज चोरी नहीं है. सत्ताधारियों पर साजिश का संदेह व्यक्त करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चोरों ने योजनाबद्ध ढंग से चोरी की योजना बनाई और रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है.
उन्होंने कहा कि यह सामान्य चोरों का काम नहीं है. खडसे ने कहा कि मैं अभी किसी का नाम नहीं ले सकता. लेकिन जिस तरह से यह चोरी हुई, क्या वह किसी के आदेश पर हुई? क्या चोरों का इरादा सिर्फ़ चोरी करना था या फिर मेरे घर में मौजूद विभिन्न लोगों के खिलाफ जमा किए गए भ्रष्टाचार के दस्तावेज, पेन ड्राइव और सीडी चुराना था? ऐसा सवाल खडसे ने उठाया है.
सम्बंधित ख़बरें
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
चौथी बार हुई चोरी
खडसे के परिवार में चोरी की यह चौथी घटना है. इससे पहले, उनकी बहू और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे के पेट्रोल पंप पर हथियारबंद डकैती हुई थी. इसी तरह से उनके दामाद और राकां महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे के पति प्रज्वल खेवलकर को पुणे के खराडी में एक कथित रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन खेवलकर को फिलहाल जमानत मिल गई है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की सारी जेलें भर दो…हम सड़क से नहीं हटेंगे, बच्चू कडू ने सरकार को ललकारा
सियासी साजिश के दावे को बल
विधान परिषद में शरद पवार गुट के विधायक एकनाथ खडसे को कभी महाराष्ट्र बीजेपी का कद्दावर नेता माना जाता था. 2014 के बाद राज्य के सियासी समीकरण बदले और खडसे, बीजेपी छोड़कर राकां नेता शरद चंद्र पवार के साथ चले गए. लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके संकट मोचक कहे जानेवाले राज्य के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन से उनकी सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं है. वह बीजेपी नेताओं को अक्सर सीडी और पेन ड्राइव की धमकी देते हैं. उनके घर में अक्सर होती चोरी उनके राजनीतिक साजिश के दावे को पुख्ता बनाती है.
Eknath khadse jalgaon house robbery political conspiracy allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PMकृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की संग तस्वीरों ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे ब्रेकअप के सवाल
Jun 27, 2026 | 06:59 PMयूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
Jun 27, 2026 | 06:50 PMकर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
Jun 27, 2026 | 06:50 PMयूपी में तीन दिन और सताएगी भीषण गर्मी, फिर होगी मॉनसून की एंट्री; IMD ने जारी किया अलर्ट
Jun 27, 2026 | 06:43 PMवाशिम में उद्धव ठाकरे का भाजपा और दलबदलुओं पर हमला, बोले- जनता विश्वासघात माफ नहीं करेगी
Jun 27, 2026 | 06:41 PMसिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Jun 27, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM













