गौतम अडानी से पंगा लेना पड़ा वेदांता ग्रुप के लिए भारी, मुंबई-दिल्ली दफ्तरों में ईडी की छापेमारी
ED Raids Vedanta Group Offices: वेदांता समूह से जुड़े मुंबई और दिल्ली स्थित परिसरों पर ईडी ने फेमा के तहत तलाशी अभियान चलाया है। ईडी सीमा पार वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
वेदांता पर ED का छापा (सौ. डिजाइन फोटो )
ED Raids Vedanta Group Offices FEMA Investigation News: ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांता समूह के मुंबई और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की है।
जांच एजेंसी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत संदिग्ध विदेशी मुद्रा उल्लंघनों और सीमा पार वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में वेदांता समूह से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया।
जानकारों का कहना है कि औद्योगिक वर्चस्व की लड़ाई को लेकर, अदाणी ग्रुप से टकराव वेदांता समूह और अनिल अग्रवाल को भारी पड़ गया है। जानकारों के अनुसार, इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि पिछले महीने की एक बड़ी कानूनी हार से जुड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में साइबर धोखाधड़ी: फर्जी लाइसेंस दिखाकर जीता भरोसा, चिकलथाना की गृहिणी से हड़पे 22 रूपए लाख
हॉस्टल सब्सिडी घोटाला! 1 साल की बच्ची को बनाया छात्रा, CAG रिपोर्ट में 1.62 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा
…और कितनी बलि लेगी सरकार? धर्मेंद्र प्रधान पर उद्धव ठाकरे का तीखा हमला, इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ नागपुर में फूटा गुस्सा; संविधान चौक पर छात्रों और अभिभावकों का बड़ा प्रदर्शन
जब कंपनी कानून की अपीलीय अदालत ने वेदांता लिमिटेड की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने दिवालिया हो चुकी रियल एस्टेट कंपनी ‘जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड’ के लिए, गौतम अदाणी के समूह द्वारा लगाई गई सफल बोली पर आपत्ति जताई थी।
अदालत से इस चुनौती के खारिज होने के तुरंत बाद अब वेदांता समूह पर ईडी का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। एनसीएलएटी को वेदांता द्वारा उठाए गए मुद्दों में कोई दम नजर नहीं आया और उसने वेदांता की दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया।
TSPL पर 127 करोड़ का जुर्माना
एक अन्य घटनाक्रम में, वेदांता लिमिटेड ने पिछले महीने नियामक फाइलिंग के जरिए स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने बिजली की उपलब्धता से जुड़े एक पुराने मामले में उसकी सहायक कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के खिलाफ फैसला सुनाया है। इसके तहत कंपनी को लगभग 127 करोड़ रुपये का जुर्माना और विलंब भुगतान अधिभार देना होगा, वेदांता ने इस अदालती आदेश की जानकारी को भी पूरी पारदर्शिता के साथ साझा किया है।
ये भी पढ़ें :- अंबरनाथ और हिललाइन में सुसज्जित पुलिस स्टेशन बनाए गए, नई इमारत में काम शुरू, अधिकारी और कर्मचारी खुश
2 परिसरों में तलाशी अभियान
प्रवर्तन निदेशालय ने फैमा के तहत चल रही एक नियमित जांच के सिलसिले में, दिल्ली और मुंबई में वेदाता समूह से जुड़े दो परिसरों पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है, हालांकि यह अभियान सोमवार को शुरू हुआ था और अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। यह कार्रवाई समूह की संस्थाओं द्वारा अपनी मूल कंपनी को दिए गए ब्रांड शुल्क भुगतान से संबंधित है। ईडी की टीमों ने दिल्ली और मुंबई में एक-एक स्थान पर वित्तीय रिकॉर्ड, समझौतों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की समीक्षा की।
