दिसंबर 2026 में हो सकते हैं अमरावती जिला परिषद चुनाव, राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

Amravati ZP Election: महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव दिसंबर 2026 में कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।अब राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
maharashtra zilla parishad election december 2026 update
जिला परिषद चुनाव- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Panchayat Samiti Election: राज्य में लंबे समय से लंबित जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव इस वर्ष दिसंबर में कराए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने हलफनामे में दिसंबर 2026 तक चुनाव कराने की तैयारी की जानकारी दी है। यदि न्यायालय से अनुमति मिलती है, तो राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। इससे प्रदेशभर में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं।

प्रशासकीय व्यवस्था से चल रहा कामकाजअमरावती जिला परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से यहां प्रशासकीय व्यवस्था के माध्यम से कामकाज संचालित हो रहा है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अभाव में कई महत्वपूर्ण निर्णय प्रशासन के स्तर पर लिए जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव की संभावना बढ़ने से राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने अपनी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का हलफनामा

राजनीतिक दलों ने बढ़ाई सक्रियताहाल ही में राज्य में विभिन्न स्थानीय निकायों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों पर टिक गई हैं। संभावित उम्मीदवार गांवगांव संपर्क अभियान, संगठन विस्तार और जनसंपर्क कार्यक्रमों में सक्रिय हो गए हैं। हालांकि चुनाव की अंतिम तारीख सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तय होगी।

पदवीधर चुनाव का भी इंतजार

जिले में कई संभावित उम्मीदवार पदवीधर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक उपक्रम चला रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में पदवीधर मतदाता भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि यदि पहले जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव कराए जाते हैं, तो पदवीधर चुनाव आगे बढ़ सकते हैं।

वहीं यदि पदवीधर चुनाव पहले हुए, तो जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव दिसंबर में कराए जाने की संभावना है। फिलहाल दोनों चुनावों के कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com