-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Diabetes And Heart Attack Risk Silent Symptoms Advanced Treatment
Diabetes And Heart Attack Risk: डायबिटीज का अगला निशाना आपका दिल, इन साइलेंट संकेतों को न करें इग्नोर
- Written By: आकाश मसने
Blood Sugar And Heart Disease: डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह चुपके से आपके दिल को कमजोर कर रही है। जानिए कैसे अनियंत्रित सुगर हार्ट अटैक का कारण बनती है।

डायबिटीज और हार्ट अटैक का खतरा (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: सोशल मीडिया)
Diabetes And Heart Attack Risk Symptoms: डायबिटीज को आमतौर पर केवल बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार आगाह कर रहे हैं कि यह बीमारी दिल की सेहत पर भी गंभीर असर डालती है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हृदय रोगों का खतरा सामान्य लोगों की तुलना में कहीं अधिक होता है। चिंता की बात यह है कि कई बार इसके शुरुआती लक्षण इतने हल्के होते हैं कि लोग उन्हें उम्र बढ़ने, तनाव या व्यस्त जीवनशैली का सामान्य असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
नवी मुंबई स्थित अपोलो हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ब्रजेश कुंवर के अनुसार, डायबिटीज धीरे-धीरे रक्त वाहिकाओं और नसों को नुकसान पहुंचाती है तथा कोरोनरी आर्टरी डिजीज (सीएडी) की रफ्तार बढ़ा सकती है। इससे दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ. ब्रजेश कुंवर ने कहा कि डायबिटीज के अधिकांश मरीज अपना पूरा ध्यान ब्लड शुगर नियंत्रित रखने पर देते हैं, लेकिन दिल की सेहत को उतनी प्राथमिकता नहीं मिलती। यदि बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान महसूस हो, सांस फूलने लगे, पहले जितनी शारीरिक गतिविधि न हो पाए या सीने में हल्की तकलीफ महसूस हो, तो इन्हें सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, खासकर लंबे समय से डायबिटीज से पीड़ित लोगों को।
सम्बंधित ख़बरें
भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह
महाराष्ट्र में 28 जून को महा-पोलियो अभियान, 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, जानें समय
कांगो में इबोला ने मचाई तबाही; संक्रमितों की संख्या 1200 पार, नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
समय के साथ बढ़ता है खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज दिल तक खून पहुंचाने वाली धमनियों को संकरा और कठोर बना सकती है। कई मरीजों में धमनियों के भीतर कैल्शियम की मोटी परत वाली रुकावटें (कैल्सिफाइड ब्लॉकेज) विकसित हो जाती हैं, जिससे इलाज अधिक जटिल हो जाता है। समय पर उपचार न मिलने पर हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।
डायबिटीज और आपका दिल: जोखिम, लक्षण और बचाव (सोर्स: AI)
नई तकनीकों से जटिल इलाज हुआ आसान
इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में आई आधुनिक तकनीकों ने ऐसे जटिल मामलों के इलाज को अधिक प्रभावी और सुरक्षित बनाया है। एडवांस कैल्शियम मॉडिफिकेशन तकनीक, अत्याधुनिक इमेजिंग और नई पीढ़ी के स्टेंट की मदद से अब विशेषज्ञ कठिन और ज्यादा कैल्सिफाइड ब्लॉकेज का भी पहले की तुलना में अधिक सटीक उपचार कर पा रहे हैं। इससे इलाज के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं और पूरी प्रक्रिया भी अधिक सुरक्षित हो गई है।
नवी मुंबई स्थित अपोलो हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ब्रजेश कुंवर ने कहा कि नई तकनीकों ने जटिल कोरोनरी आर्टरी डिजीज़ के उपचार के तरीके को बदल दिया है। एडवांस कैल्शियम मॉडिफिकेशन तकनीक और सटीक योजना के जरिए अब कठिन ब्लॉकेज का अधिक प्रभावी इलाज संभव हो गया है, जिससे मरीजों को बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।”
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को लगातार थकान, सांस फूलना, स्टैमिना में कमी, सीने में असहजता या शारीरिक गतिविधि के दौरान परेशानी जैसे लक्षणों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समय पर जांच और उचित इलाज से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है और लंबे समय तक दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- भारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह
क्या है विशेषज्ञों की सलाह?
विशेषज्ञों का मानना है कि डायबिटीज की देखभाल केवल ब्लड शुगर नियंत्रित रखने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ नियमित रूप से हृदय की जांच, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखना, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर हेल्थ चेक-अप भी उतने ही जरूरी हैं।
भारत में डायबिटीज और हृदय रोगों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे केवल ब्लड शुगर पर ही नहीं, बल्कि अपने दिल की सेहत पर भी बराबर ध्यान दें, ताकि गंभीर जटिलताओं से समय रहते बचा जा सके।
Diabetes and heart attack risk silent symptoms advanced treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Diabetes And Heart Attack Risk: डायबिटीज का अगला निशाना आपका दिल, इन साइलेंट संकेतों को न करें इग्नोर
Jun 27, 2026 | 04:46 PMPurnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
Jun 27, 2026 | 04:40 PMनवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
Jun 27, 2026 | 04:38 PMभारत 12 साल से पोलियो मुक्त, फिर भी हर साल बच्चों को क्यों पिलाई जाती हैं दो बूंद जिंदगी की? जानिए बड़ी वजह
Jun 27, 2026 | 04:33 PM‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
Jun 27, 2026 | 04:31 PMStrait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PMजुलाई में खुलेगा ऐरोली-काटई एलिवेटेड रोड का पहला-दूसरा चरण, नवी मुंबई-कल्याण के लाखों यात्रियों को राहत
Jun 27, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













