मुंबई को लूटने नहीं देंगे: धारावी की सभा में आदित्य ठाकरे का सरकार पर हमला, विपक्ष ने भी घेरा

Maharashtra Politics News: धारावी पुनर्विकास के खिलाफ विपक्षी दलों ने विशाल मोर्चा निकालकर 500 वर्ग फुट के घर की मांग की, वहीं मंत्री आशीष शेलार ने इसे राजनीतिक हथकंडा बताकर पलटवार किया।
We will not let Mumbai be looted: Aaditya Thackeray
आदित्य ठाकरे धारावी मोर्चा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धारावी का मास्टर प्लान सार्वजनिक करने की मांग।

  • आदित्य ठाकरे का 1,600 एकड़ जमीन पर आरोप।

  • झोपड़ीधारकों को 500 वर्ग फुट घर देने की मांग।

  • शेलार बोले, धारावीकर विकास चाहते हैं।

Mumbai Dharavi Redevelopment Protest: मुंबई को लूटने नहीं दिया जाएगा। यहां जो भी काम करना है, वह मुंबई के आगे नतमस्तक होकर ही करना होगा। इन तीखे शब्दों में शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार पर हमला बोला।

साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धारावी पुनर्विकास के नाम पर मुंबई की करीब 1600 एकड़ जमीन अदाणी को देने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही धारावीकरों को बाहर स्थानांतरित किया जा रहा है।

इस बीच अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने भी सरकार को घेरते हुए झोपड़ीधारकों को 500 वर्ग फुट और इमारत के निवासियों को 750 वर्ग फुट घर देने की मांग भी प्रमुखता से रखी। धारावी बचाव आंदोलन के बैनर तले शनिवार सुबह 11 बजे धारावी में धड़क मोर्चा निकाला गया।

मोर्चा संविधान चौक, मुकुंदनगर, संत रोहिदास रोड पर पहुंचकर जाहिर सभा में बदल गया। सभा में विपक्षी दलों की तरफ से एक सुर में मांग रखी गई कि धारावीकरों का पुनर्विकास धारावी में ही हो। इसके साथ ही धारावी पुनर्विकास का मास्टर प्लान तुरंत सार्वजनिक करने की मांग भी उठी।

पात्र व अपात्र सभी को धारावी में ही दें 500 स्क्वेयर फुट का घर

सभा में आदित्य ठाकरे ने कहा कि टेंडर के बाद वर्सोवा, मड आइलैंड, नरीमन पॉइंट, बीकेसी, कुर्ला, कलीना, पुलिस व सरकारी कर्मचारियों के लिए आरक्षित जमीने मांगी जा रही है। उन्होंने मांग की कि इन-सीटू पुनर्विकास के तहत सभी पात्र व अपात्र लोगों को धारावी में ही 500 स्क्वेयर फुट का घर, कारखाने, वर्कशॉप, गाले और दुकानें मिले। इन्हें बाहर या कचरे के ढेर पर न फेंका जाए।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, बिल बकाया पर बिजली-पानी काटने, बिना टिकट सफर पर जेल और प्रदूषण व एयर प्यूरिफायर के बीच आम मुंबईकर को मुफ्त जगह नहीं मिलती, लेकिन परियोजना से जुड़ी व्यवस्था में बड़ी रियायतें दी जा रही हैं। आदित्य ने कहा कि बीडीडी चॉल में सरकारी कर्मियों के नाम हटाए गए, वर्ष 2011 के बाद वाले पुलिसकर्मियों से डेढ़ करोड़ रुपए कन्स्ट्रक्शन कॉस्ट मांगी जा रही है, जबकि सात-साढ़े सात हजार करोड़ रुपए प्रीमियम छूट देकर टीडीआर व मालिकाना हक दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बुलेट ट्रेन का 50 प्रतिशत खर्च व जमीन महाराष्ट्र दे रहा है, जबकि राज्य को सिर्फ चार स्टेशन मिले और इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटर गुजरात ले जाया गया।

We will not let Mumbai be looted: Aaditya Thackeray
मसाप विवाद का 100वें मराठी साहित्य सम्मेलन पर असर नहीं पड़ेगा, जनसहभागिता से होगा आयोजन

दूसरी बीकेसी बनाने की साजिश : वर्षा गायकवाड

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा कि धारावी विकास की आड़ में महायुति सरकार मुंबई की कई एकड़ जमीन अदाणी समूह को देने और धारावीकरों को उजाड़कर दूसरी बीकेसी बसाने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मिनी इंडिया कहे जाने वाले धारावी के उद्योग दबाव में है।

वहां पानी, सड़क व शौचालय की समस्या है, जबकि एएनडीपीएल में 80 प्रतिशत हिस्सा अदाणी व 20 प्रतिशत सरकार का होने के बावजूद बीएमसी व जनप्रतिनिधियों को योजना की जानकारी नहीं दी जा रही है। शिवसेना यूबीटी के विधायक महेश सावंत ने धारावी वासियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि धारावीवासियों को बाहर निकालने की कोशिश हो रही है, धारावी का विकास सही तरीके से होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पुनर्विकास से जुड़े दस्तावेजों पर सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारियों के भी हस्ताक्षर होने चाहिए।

We will not let Mumbai be looted: Aaditya Thackeray
Weather Today: महाराष्ट्र में नवंबर के आखिरी रविवार को कैसा रहेगा मौसम? जानें मुंबई, पुणे और नागपुर का हाल

धारावी के लोग तो विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा भी नहीं थे!

शनिवार को आयोजित विरोध मार्च में शामिल न होने का फैसला करके धारावी के निवासियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पुनर्विकास चाहते हैं, यह बात भाजपा नेता और राज्य कैबिनेट मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने कही। 'धारावी बचाओ आंदोलन' (डीबीए) द्वारा आयोजित मार्च एक राजनीतिक हथकंडे के अलावा कुछ नहीं था, यही वजह है कि धारावी के निवासी इससे दूर रहे।

धारावी के लोगों ने उन लोगों को कड़ा जवाब दिया है जो अक्सर विकास कार्यों चाहे वह मेट्रो हो, कोस्टल रोड हो, या मुंबई शहर में कोई अन्य बुनियादी ढांचा परियोजना में बाधा डालते हैं। ये लोग अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों को साधने के लिए ही ऐसी पहलों का विरोध करते हैं। शेलार ने स्पष्ट किया कि धारावी के निवासी विकास के पक्ष में हैं, हालांकि, कुछ स्वार्थी तत्व पूरी पुनर्विकास प्रक्रिया में बाधाएं खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।