धारावी में 500 वर्ग फुट घर की मांग तेज, 28 नवंबर को अदाणी एक्सपीरियंस सेंटर पर हल्लाबोल मोर्चा

Dharavi Redevelopment Project: धारावी पुनर्विकास परियोजना में 500 वर्ग फुट के घर और सभी को वहीं बसाने की मांग को लेकर 28 नवंबर को हल्लाबोल मोर्चा निकलेगा। जानिए पुनर्वास व सरकार की योजना का ब्योरा।
dharavi redevelopment project hallabol morcha adani experience center
हल्लाबोल मोर्चा बैठक(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 500 वर्ग फुट घर की मांग को लेकर 28 नवंबर को हल्लाबोल मोर्चा निकलेगा।

  • पुनर्विकास में पात्र और अपात्र सभी निवासियों को पक्का आवास देने की योजना है।

  • सरकार ने दिसंबर 2028 तक 10,500 लोगों को घर देने की समयसीमा तय की।

Hallabol Morcha Adani Experience Centre Dharavi: धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत अपने आशियाने के हक को लेकर स्थानीय निवासियों की लड़ाई तेज हो गई है। प्रत्येक झोपड़ीधारक को धारावी में ही 500 वर्ग फुट और वर्तमान इमारतों में रहने वाले निवासियों को 750 वर्ग फुट का घर देने की प्रमुख मांग को लेकर आगामी 28 नवंबर को हल्लाबोल मोर्चा निकाला जाएगा।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में धारावीकरों की आवाज गूंजेगी, जिसे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं का भी खुला समर्थन मिला है।

घर और रोजगार का पूरा खाका तैयार

बताया गया है कि धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत अब तक करीब 1.20 लाख झोपड़ों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। वर्ष 1995 के मानदंडों के अनुसार यहां 57 हजार झोपड़े पात्र थे, लेकिन नई योजना में किसी भी निवासी को बेघर नहीं किया जाएगा। पात्र लोगों को धारावी के भीतर ही घर मिलेंगे, जबकि अपात्र या बाद के दस्तावेजों वाले परिवारों को वडाला, कुर्ला की अमूल व मदर डेयरी, भांडुप, मुलुंड और मालवणी में बसाया जाएगा।

बता दें कि पुनर्विकास के तहत करीब 12 से 15 लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र के पारंपरिक उद्योगों जैसे चमड़ा, गारमेंट, मिट्टी के बर्तन और फरसाण-चिक्की व्यवसायियों के लिए धारावी के भीतर ही अलग-अलग औद्योगिक सेगमेंट बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें कच्चा माल और बाजार एक ही जगह उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त काला किला और धारावी बस डिपो का विकास भी किया जाएगा, जहां नीचे डिपो और ऊपर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स होगा।

अदाणी एक्सपीरियंस सेंटर पर धड़केंगे धारावीकर

सुबह 11 बजे बिस्मिल्ला चौक और कुंभारवाडा नाका से शुरू होकर यह मोर्चा निसर्ग उद्यान के सामने स्थित अदाणी एक्सपीरियंस सेंटर तक जाएगा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पुनर्विकास से जमीन का प्रचंड व्यावसायिक मूल्य बनेगा, लेकिन स्थानीय निवासियों को छोटे घरों तक सीमित रखकर आर्थिक लाभ दूसरों को देने का प्रयास हो रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि विकास के नाम पर घरों पर हथौड़ा चलाना और जमीन कब्जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

dharavi redevelopment project hallabol morcha adani experience center
महाराष्ट्र के आदिवासी इलाकों में कितनी बदली तस्वीर? सरकारी योजनाओं के दावों और हकीकत का पूरा हिसाब

दिसंबर 2028 तक 10 हजार से ज्यादा को मिलेगा आवास

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 31 दिसंबर 2028 तक 10,500 लोगों को घर देने की समयसीमा तय की है। इसके तहत माहिम और माटुंगा रोड के बीच रेलवे से 800 करोड़ रुपए में खरीदी गई 45 एकड़ की आजाद नगर रेलवे कॉलोनी की जमीन पर तीन इमारतों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो चुका है।

dharavi redevelopment project hallabol morcha adani experience center
Ola-Uber को टक्कर देने आ गई Bharat Taxi! महाराष्ट्र में कैसे काम करेगी नई टैक्सी सर्विस?

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें

  • सभी धारावीकरों को 500 वर्ग फुट का घर देने पर स्थिति स्पष्ट हो

  • पात्र-अपात्र की श्रेणी खत्म कर सभी को धारावी में ही बसाने की ठोस गारंटी मिले

  • सेक्टर एक से चार तक के पुनर्विकास का नक्शा सार्वजनिक किया जाए

  • प्रत्येक निवासी के व्यक्तिगत एग्रीमेंट की शर्तों को पारदर्शी बनाया जाए

इस मोर्चे में डीआरपी द्वारा एक्सपीरियंस सेंटर में पूरी जानकारी देने की बात कही जा रही है। लेकिन लोगों को पात्रता-अपात्रता, सभी को धारावी में ही रखने की गारंटी, सेक्टर वार जानकारी और व्यक्तिगत एग्रीमेंट की शर्तों पर स्पष्टता चाहिए। 500 वर्ग फुट के घर के मुद्दे पर भी सरकार से स्पष्टता ली जाएगी।

अनिल देसाई, सांसद, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)

एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी के पुनर्विकास परियोजना में स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य सरकार की ओर से पहले 350 वर्ग फुट का घर देने का वादा किया गया था, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने आर्किटेक्ट्स की टीम को 500 वर्ग फुट के घर देने की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए हैं।

रमाकांत गुप्ता, बेस्ट समिति सदस्य व स्थानीय समाजसेवी