धारावी के नवरंग कंपाउंड में भीषण आग, रेलवे ट्रैक के पास धधकती लपटों से मचा हड़कंप, देखें Video
Dharavi Fire: धारावी के नवरंग कंपाउंड में भीषण आग लगी। कई फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर हैं। आग के चलते 60-फीट रोड का ट्रैफिक रुका और वेस्टर्न रेलवे की 5 ट्रेनें रोकी गईं। अभी तक कोई घायल नहीं।
- Written By: आकाश मसने
धारावी के नवरंग कंपाउंड में लगी आग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dharavi Navrang Compound Fire News: मुंबई के धारावी में सायन-माहिम लिंक रोड के पास स्थित माहिम फाटक के नजदीक नवरंग कंपाउंड में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा।
सूचना मिलते ही दादर, बीकेसी, बांद्रा और शिवाजी पार्क फायर स्टेशनों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं।
अधिकारियों के अनुसार आग किस वजह से लगी है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही अभी तक नुकसान का आंकलन किया जा सका है। घटना के समय परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने पैरों में गिरा युवक, मुंबई के बोरीवली से वायरल हुआ प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा
WR Mumbai trains hit! Major fire between Bandra and Khar (Navrang Compound, Dharavi). Five trains regulated (waiting) between Mahim and Bandra stations. pic.twitter.com/PLGOR8k5tj — Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) November 22, 2025
60-फीट रोड पर जाम जैसे हालात
नवरंग कंपाउंड रेलवे ट्रैक के बेहद करीब स्थित है, जिसके कारण आग बुझाने के दौरान 60-फीट रोड पर ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ। दमकल की लगातार आवाजाही की वजह से कई जगह वाहनों को रोकना पड़ा, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने मिलकर सड़क पर व्यवस्था संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़भाड़ के कारण आवाजाही पर अभी भी असर बना हुआ है।
वेस्टर्न रेलवे की सेवाएं भी प्रभावित
आग की लपटें रेलवे ट्रैक की दिशा में फैलने लगीं, जिसके चलते वेस्टर्न रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए। रेलवे के अनुसार, पांच लोकल ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है और वे माहिम व बांद्रा स्टेशनों के बीच रोककर रखा गया है। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और फिलहाल किसी भी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है।
आग पर काबू पाने का काम जारी है और अधिकारी स्थल का निरीक्षण कर कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ट्रैफिक और लोकल सेवाएं सामान्य की जाएंगी।
