-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnaviss Strong Retort On Rahul Gandhi
“झूठ बोले कौवा काटे…” राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का जोरदार पलटवार
- Written By: आंचल लोखंडे
राहुल गांधी के तीखे आरोपों के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने एक बेहद तंज भरा ट्वीट किया "झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरिए..."

राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का जोरदार पलटवार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: राजनीति में शब्दों के तीर अकसर चुनावी गर्मी के साथ तेज़ हो जाते हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ बयानबाज़ी तक नहीं रुका चुनाव प्रक्रिया पर सवाल, मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, और सोशल मीडिया पर सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों ने जहां बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा और व्यंग्यात्मक जवाब देकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।
राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र नागपुर दक्षिण-पश्चिम में सिर्फ पांच महीनों में मतदाता संख्या में 8% की अचानक बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दिन कई मतदान केंद्रों पर 20% से लेकर 50% तक वोटर संख्या बढ़ी, जो पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। राहुल गांधी ने इस मामले में न्यूजलॉन्ड्री नामक वेबसाइट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए इसे “मतदाता सूची घोटाला” करार दिया।
‘कब तक हवा में तीर चलाओगे?'”
फडणवीस का जवाब “झूठ बोले कौवा काटे, मगर आपके तीर हर बार हवा में क्यों जाते हैं?” राहुल गांधी के तीखे आरोपों के जवाब में देवेंद्र फडणवीस ने एक बेहद तंज भरा ट्वीट किया “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरिए… राहुल गांधी, महाराष्ट्र में हार के कारण आपकी बेचैनी समझ सकता हूं, लेकिन कब तक बिना तथ्य हवा में तीर चलाते रहेंगे?”
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
महाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
नागपुर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत 800 बुजुर्ग आज बोधगया के लिए होंगे रवाना, CM फडणवीस करेंगे शुभारंभ
उन्होंने कहा कि मतदाता वृद्धि कोई अपवाद नहीं, बल्कि सामान्य प्रक्रिया है, और महाराष्ट्र के 25 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में ऐसा हुआ है, जिनमें कई सीटें कांग्रेस और सहयोगी दलों ने जीती हैं।
झूठ बोले कौवा काटे
काले कौवे से डरियो… राहुल गांधी,
माना की महाराष्ट्र की करारी हार की आपकी पीड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.
लेकिन कब तक हवा में तीर चलाते रहोगे?
वैसे आप की जानकारी के लिए, महाराष्ट्र में ऐसे 25 से अधिक चुनाव क्षेत्र है जहाँ 8% से अधिक मतदाता लोकसभा और… https://t.co/YtpuKNeUNE — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) June 24, 2025
फडणवीस ने आंकड़े गिनाए, कांग्रेस पर पलटवार
फडणवीस ने आंकड़ों के साथ राहुल गांधी के आरोपों की हवा निकालने की कोशिश की नागपुर पश्चिम – 7% वोटर वृद्धि (27,065), कांग्रेस के विकास ठाकरे विजयी हो गये।
नागपुर उत्तर – 7% वृद्धि (29,348), कांग्रेस के नितिन राऊत विजयी हुए। वडगांव शेरी (पुणे) – 10% (50,911), राष्ट्रवादी के बापूसाहेब पठारे जीते। मालाड पश्चिम (मुंबई) – 11% (38,625), कांग्रेस के असलम शेख विजयी बनाया । मुंब्रा – 9% (46,041), राष्ट्रवादी के जितेंद्र आव्हाड विजयी हुए। उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा “अगर राहुल गांधी ने ये आरोप लगाने से पहले अपने ही नेताओं से बात कर ली होती, तो इस तरह की फज़ीहत नहीं होती।”
In Maharashtra CM’s own constituency, the voter list grew by 8% in just 5 months. Some booths saw a 20-50% surge. BLOs reported unknown individuals casting votes. Media uncovered thousands of voters with no verified address. And the EC? Silent – or complicit. These aren’t… pic.twitter.com/32q9dflfB9 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 24, 2025
राजनीतिक बयानबाज़ी या वाकई गड़बड़ी?
राहुल गांधी का कहना है कि यह केवल नागपुर की बात नहीं, बल्कि एक व्यापक पैटर्न है, जहां मतदाता सूची के साथ सुनियोजित छेड़छाड़ की गई है।
वहीं बीजेपी इसे कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और भ्रम फैलाने की कोशिश बता रही है। फडणवीस ने यह भी संकेत दिया कि अगर मतदाता वृद्धि को घोटाला कहा जाए, तो कांग्रेस की कई सीटें भी सवालों के घेरे में आ जाएंगी।
अब सबकी निगाहें चुनाव आयोग पर
इस जुबानी जंग के बीच अब सबसे बड़ा सवाल है। क्या चुनाव आयोग राहुल गांधी के आरोपों और फडणवीस की सफाई पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देगा? क्या सचमुच वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हुई है या यह सिर्फ राजनीतिक माइंड गेम है?
जहां राहुल गांधी अपने तेवर और डेटा के साथ चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं फडणवीस इसे “फैक्ट्स के बिना बयानबाज़ी” करार दे रहे हैं। दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात पर अडिग हैं और अब फैसला जनता और आयोग के हाथ में है।
Devendra fadnaviss strong retort on rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














