Maharashtra Water Projects: जल परियोजनाओं में सौर ऊर्जा पर जोर, विश्व बैंक के सहयोग से योजनाओं को मिलेगी गति

Maharashtra Water Policy: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल के साथ जल परियोजनाओं को सक्षम बनाने के निर्देश दिए। वहीं लातूर के 173 गांवों में 256 कुओं का अधिग्रहण किया गया है।
CM Devendra Fadnavis's strict directives regarding water projects
CM देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फडणवीस ने जल परियोजनाओं में सौर ऊर्जा और शोधित पानी के उपयोग पर जोर दिया।

  • लातूर के 173 गांवों के लिए 256 निजी कुएं-बोरवेल अधिग्रहित।

  • विश्व बैंक के सहयोग से जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की तैयारी।

Devendra Fadnavis World Bank IFC Water Projects: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जल परियोजनाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और लंबे समय तक उपयोगी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के लिए जमीन, आवश्यक अनुमतियां, बिजली खर्च में कमी और शोधित पानी के उपयोग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। गुरुवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक के हुई।

फडणवीस ने कहा कि जमीन और अनुमतियों के अभाव में कई परियोजनाएं एक से दो वर्ष तक अटक जाती हैं, इसलिए वित्तीय सहायता के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं की सभी तैयारियां पहले पूरी की जाएं।

मुख्यमंत्री ने जल परियोजनाओं का बिजली खर्च कम करने के लिए सौर ऊर्जा और बैटरी में बिजली भंडारण की तकनीक अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने शोधित पानी के औद्योगिक उपयोग के लिए पहले से ग्राहक तय करने के निर्देश भी दिए।

लातूर में 256 कुओं का अधिग्रहण, 173 गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना

जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की किल्लत से निपटने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है। इसके तहत 173 गांवों और बस्तियों में 256 निजी कुओं और बोरवेल का अधिग्रहण किया गया है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद इलाकों के लोगों को नियमित रूप से पीने का पानी उपलब्ध कराना है। अधिकारियों के अनुसार, जिले की 10 तहसीलों में निजी जलस्त्रोतों को अधिग्रहित किया गया है। इनमें सबसे अधिक 51 कुएं और बोरवेल औसा तहसील में हैं।

CM Devendra Fadnavis's strict directives regarding water projects
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, बिश्नोई गैंग का शूटर रैपिडो राइडर बनकर 1 साल से जुटा रहा था जानकारी

इसके अलावा निलंगा में 45 और अहमदपुर में 41 जलस्रोतों का अधिग्रहण किया गया है। प्रशासन जरूरत के अनुसार इन जलस्त्रोतों का इस्तेमाल प्रभावित गांवों और बस्तियों में पेयजल की आपूर्ति के लिए कर रहा है। जिन इलाकों में पानी की कमी सामने आ रही है, वहां इन स्रोतों के माध्यम से ग्रामीणों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

जिला प्रशासन के मुताबिक, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को रोकने और पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के उद्देश्य से की गई है। निजी कुओं और बोरवेल को अधिग्रहित करने से जरूरत के समय उपलब्ध जलस्रोतों का उपयोग कर प्रभावित बस्तियों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

CM Devendra Fadnavis's strict directives regarding water projects
मराठवाड़ा में जलसंकट की आहट, पेयजल पर मंडराया खतरा, अक्टूबर में ही सूखे 109 सिंचाई परियोजनाएं

विश्व बैंक से सहयोग की तैयारी बढ़ाने

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विश्व बैंक का सहयोग केवल वित्तीय सहायता तक सीमित नहीं है। आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को राहत देने पर जोर

जिला प्रशासन का उद्देश्य पानी की कमी से जूझ रहे क्षेत्रों में उपलब्ध जलस्रोतों का इस्तेमाल कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है। हालांकि, इन गांवों में वास्तविक जलापूर्ति की स्थिति और उपलब्ध पानी की मात्रा के बारे में अलग से आंकड़े सामने आने पर योजना के प्रभाव का आकलन किया जा सकेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com