पीएम मोदी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस, डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और केंद्र-राज्य समन्वय पर हुई चर्चा

Devendra Fadnavis PM Modi Meeting: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की विकास परियोजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा हुई।
Devendra Fadnavis PM Modi meeting Centre State coordination
देवेंद्र फडणवीस और नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Devendra Fadnavis Meets PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

सीएम फडणवीस ने दी जानकारी

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

सीएम फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य के विभिन्न विकास प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को देश की विकास यात्रा में अग्रणी बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग का आग्रह भी किया।

Devendra Fadnavis PM Modi meeting Centre State coordination
केक से निकली मरी हुई छिपकली, नालासोपारा में जन्मदिन की खुशियां बनीं खौफनाक; 11 लोगों की बिगड़ी तबीयत

सीएम फडणवीस ने तस्वीरें की शेयर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो भी शेयर की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सपोर्ट के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया।

सीएम फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा, नई दिल्ली में आज मैंने देश के लोकप्रिय और भारत के वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हमने कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मैंने उन्हें कई विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी और केंद्र-राज्य की संयुक्त परियोजनाओं के लिए भारत सरकार से और सहयोग का अनुरोध भी किया।

Devendra Fadnavis PM Modi meeting Centre State coordination
वर्धा: गंगाझरी-मझितपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर से धापेवाड़ा के 3 युवकों की मौके पर मौत

पीएम मोदी से मिलना प्ररणादायक: फडणवीस

उन्होंने आगे बताया कि हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री से मिलना प्रेरणादायक रहा और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार और बहुमूल्य मार्गदर्शन तथा महाराष्ट्र को मजबूत समर्थन देने के लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा।

इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की।

Navbharat Live
navbharatlive.com