राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

Dharmendra Pradhan News: धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए।
Dharmendra Pradhan Slams Rahul Gandhi
धर्मेंद्र प्रधान(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dharmendra Pradhan Slams Rahul Gandhi: भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल छात्रों के हितों को लेकर आवाज उठाने का दिखावा कर रही है। कांग्रेस और राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं है, वो बस अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। 

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि, छात्रों के हितों को लेकर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है। राहुल गांधी के पास तथ्य नहीं है। आदतन झूठ बोलने वाले नेता प्रतिपक्ष को न संसद में आना है और न जवाब सुनना है। इन्हें तो बस अपना झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाना है।

गृह मंत्री पर झूठे आरोप लगा रही है कांग्रेस

धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, गृहमंत्री अमित शाह पर बेवजह बिना किसी तथ्य के झूठे आरोप लगाना राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीतिक हताशा को दिखाता है। सरकार हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है, मगर कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर 'संसद भवन' को बाधित कर देश और युवाओं के हितों को कुचलने का काम कर रही है, क्योंकि इनकी मंशा देशहित नहीं, स्वयं के हितों को पहले प्राथमिकता देने की है। जब सदन में चर्चा होती है तो ये लोग बाहर हंगामा करते हैं, क्योंकि सदन में जवाब सुनने की इतनी क्षमता नहीं है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कांग्रेस का लोकतंत्र भी ‘सेलेक्टिव’ है, जहां अपनी सरकार हो, वहां युवाओं पर हिंसा और जहां राजनीति चमकानी हो, वहां झूठ और हंगामा। झारखंड में छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसे पूरे देश ने देखा है। लेकिन, सवाल ये है कि हर मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले राहुल गांधी आज चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? देश का युवा कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुका है। लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं, ये राहुल गांधी और आपातकाल वाली सोच से चलने वाली कांग्रेस पार्टी को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

Dharmendra Pradhan Slams Rahul Gandhi
इस्तीफे के 2 हफ्ते बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला बयान, NEET प्रदर्शन और Gen Z को लेकर कही बड़ी बात

जेन-जी को गुमराह किया गया

हाल ही में धर्मेंद्र प्रधान ने 9 अगस्त को संबलपुर के गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा था, मेरा मानना है कि कुछ लोगों ने हमारे जेन-जी को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने कहा था, मंत्री के तौर पर उनके लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल नहीं था। उन्होंने कहा कि देश के करीब 20 करोड़ जेन-जी ही वो ताकत हैं जो भारत को 'विश्वगुरु' बनाने में मदद करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com