महाराष्ट्र सरकार ने 89,731 करोड़ के 5 मेगा प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 20 हजार को रोजगार मिलने का अनुमान
Maharashtra Mega Projects: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में 89,731 करोड़ रुपये की 5 बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे विदर्भ और मराठवाड़ा में 20,000 नए रोजगार पैदा होंगे।
- Written By: रूपम सिंह
देवेंद्र फडणवीस, मेगा प्रोजेक्ट्स (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Maharashtra Mega Projects Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में औद्योगिक विकास को एक नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करीब 89 हजार 731 करोड़ रुपए के पांच अति-विशाल प्रोजेक्ट्स को विशेष प्रोत्साहन देने की मंजूरी दे दी है। उद्योग विभाग की कैबिनेट उपसमिति की बैठक में लिए गए इस बड़े फैसले से राज्य में न केवल भारी-भरकम निवेश आकर्षित होगा, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, इन मेगा प्रोजेक्ट्स के जरिए राज्य में लगभग 20 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।
विदर्भ, मराठवाड़ा के विकास को मिलेगी गति
इससे विदर्भ, मराठवाड़ा और नासिक सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में औद्योगिक विकास को जबरदस्त गति मिलेगी। मंत्रालय में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार और उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस बैठक में कोल गैसीफिकेशन, सोलर सेल मॉड्यूल, वेफर्स पैनल, इलेक्ट्रक स्टील और सिंथेटिक ग्रेफाइट एनोड मटेरियल और पेट टायर कॉर्ड जैसी उच्च तकनीक वाले भविष्य के पांच उद्योगों को हरी झंडी दी गई। ये प्रोजेक्ट्स राज्य में तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) को बढ़ावा देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
महाराष्ट्र में बिना HSRP नंबर प्लेट वाले 6,718 वाहनों पर हुई कार्रवाई, वसूला गया 8 लाख का जुर्माना
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
यह भी पढ़ें:- नासिक में आचार संहिता की मार, ‘जलयुक्त शिवार 2.0’ के 10 करोड़ के टेंडर और वर्क ऑर्डर एक महीने के लिए अटके
इससे स्थानीय स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला मजबूत होगी और छोटे व मध्यम उद्योगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास और प्रशिक्षण में भी बड़ी मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं से न केवल निवेश और रोजगार बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर सहायक उद्योग और आपूर्ति श्रृंखला भी विकसित होगी। साथ ही लघु और मध्यम उद्यमों को नए अवसर मिलेंगे तथा युवाओं के लिए कौशल विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
