आकाश मसने
नागपुर का एक और शानदार नेचर स्पॉट बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी उद्यान है। यहां आप लेक व्यू के साथ-साथ नाइट सफारी और जंगल वॉक का अनोखा आनंद ले सकते हैं।
नागपुर शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक महाराजबाग चिड़ियाघर है। वीकेंड पर परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही जगह।
पेंच टाइगर रिजर्व वाइल्डलाइफ और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। नागपुर के पास स्थित इस जंगल सफारी में आपको बंगाल टाइगर और दुर्लभ जीव देखने का मौका मिलता है।
नागपुर की सबसे बड़ी झीलों में से एक अंबाझरी लेक है। इसके पास बना खूबसूरत गार्डन और वॉकिंग ट्रैक इसे एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बनाता है।
शाम के समय वक्त बिताने और खूबसूरत सनसेट देखने के लिए सबसे पसंदीदा जगह फुटाला झील है। यहां के म्यूजिकल फाउंटेन और स्ट्रीट फूड का अलग ही मजा है।
गणेश टेकड़ी मंदिर नागपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है। यह शहर का सबसे पुराना और श्रद्धेय गणेश मंदिर माना जाता है।
नागपुर का सबसे प्रमुख ऐतिहासिक और बौद्ध स्थल है दीक्षाभूमि। डॉ. बी.आर. अंबेडकर की स्मृति से जुड़ा यह भव्य स्तूप शांति और प्रेरणा का प्रतीक है।
नागपुर में धार्मिक आस्था के केंद्र है कोराड़ी का महालक्ष्मी मंदिर। यहां नवरात्रों में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
इतिहास और पुरातत्व के शौकीनों के लिए खास जगह। इसे अजब बंगला भी कहा जाता है। यहां आपको प्राचीन मूर्तियां, हथियार और दुर्लभ सांस्कृतिक धरोहरें देखने को मिलेंगी।
बच्चों और छात्रों के लिए ज्ञान और मनोरंजन का संगम है रमन साइंस सेंटर। यहां प्लेनेटोरियम और साइंस एक्जिबिट्स आपका मन मोह लेंगे।