Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, DCM अजित बोले- मोदी के नेतृत्व में लगाई ऐतिहासिक छलांग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने देश आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बधाई दी। अजित पवार ने कहा कि देश ने पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक छलांग लगाई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 26, 2025 | 01:51 PM

अजित पवार (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने बताया कि हमारा देश आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी की बात है कि भारत की अर्थव्यवस्था चार ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व और लगातार निर्णायक फैसलों का परिणाम है और अब महाराष्ट्र भी उनके ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अजित पवार ने कहा मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई देता हूं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने संदेश में कहा है कि नीति आयोग की बैठक के बाद नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत ने जापान को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे आगे हैं। यह सिर्फ संख्या में उछाल नहीं है, बल्कि सक्षम नीतियों, प्रभावी नेतृत्व और ठोस कार्यान्वयन का प्रमाण है।

तीन वर्षों में तीसरी अर्थव्यवस्था

डीसीएम अजित ने विश्वास व्क्त करते हुए कहा कि अपनी युवा आबादी, नीति आयोग जैसी संस्थाओं का मार्गदर्शन तथा राज्य और केंद्र सरकारों के बीच प्रभावी समन्वय के बल पर भारत अगले ढाई से तीन वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों से अपने-अपने स्तर पर विकास के लिए दीर्घकालिक विजन दस्तावेज तैयार करने का आग्रह किया है।

महाराष्ट्र ने इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और निश्चित रूप से देश के विकास में अग्रणी रहेगा। राष्ट्रीय नीति के अनुरूप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने भी तीन चरणों में ‘महाराष्ट्र 2047’ नामक विजन तैयार किया है।

ऐसी चल रही है महाराष्ट्र की तैयारी

डीसीएम अजित ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 100 दिन के सुशासन, नागरिक-केंद्रित उपायों और जवाबदेही की थीम पर आधारित एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें विभिन्न विभागों ने 700 से अधिक लक्ष्य हासिल किए हैं। अब 150 दिन का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें 2047 के लिए दीर्घकालिक विजन, जब महाराष्ट्र अपना अमृत महोत्सव मनाएगा, उस अवधि यानी 2035 के लिए और वार्षिक लक्ष्यों के साथ 2029 के लिए अल्पकालिक 5-वर्षीय विजन तैयार किया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य वर्तमान अर्थव्यवस्था को 2030 तक एक ट्रिलियन डॉलर बनाना है। भारत की आर्थिक प्रगति का श्रेय देश के आम लोगों की कड़ी मेहनत, उद्योग जगत के योगदान और केंद्र सरकार के निर्णायक, प्रभावी नेतृत्व को जाता है। उपमुख्यमंत्री पवार ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सफलता हमें अधिक व्यापक, समावेशी और सतत विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

Pune में भारी बारिश ने मचाई तबाही, डिप्टी सीएम अजित पवार ने लिया जायजा, रेड अलर्ट जारी

भारत की प्रगति पर शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा यह अच्छी बात है कि हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ ही रोजगार और लोगों की आय भी बढ़नी चाहिए। आज इस देश में सबसे बड़ी समस्या मुद्रास्फीति और बेरोजगारी है और सरकार इन मुद्दों के प्रति गंभीर है या नहीं, यह कहना मुश्किल है।

Dcm ajit pawar india becomes fourth largest economy world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Mumbai News
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवसेना प्रमुख का पार्थिव शरीर दो दिन मातोश्री में रखा, शिंदे गुट के नेता कदम का बड़ा दावा

2

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

3

मोनो रेल के बाद मुंबई मेट्रो की भूमिगत ट्रेन में आयी टेक्निकल खराबी, सांताक्रूज स्टेशन पर कराया खाली

4

त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट? FDA का मुंबई में बड़ा एक्शन, 2369 नमूनों की हुए जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.