-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Heavy Rainfall Imd Issued Red Alert Dcm Ajit Pawar In Pune
Pune में भारी बारिश ने मचाई तबाही, डिप्टी सीएम अजित पवार ने लिया जायजा, रेड अलर्ट जारी
- Written By: प्रिया जैस
Pune News: पुणे में भारी बारिश के चलते सड़के जलमग्न हो चुके है। बारिश के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पुणे में स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को डिप्टी सीएम अजित पवार पुणे पहुंचे।

अजित पवार ने लिया पुणे की स्थिति का जायजा (सौजन्य-एक्स)
पुणे: महाराष्ट्र में 12 दिन पहले ही मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के शुरुआती दौरान में ही राज्य में सड़क व्यवस्था की पोल खुल गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई शहरों में जलभराव हो चुका है। लोगों को जलमग्न सड़कों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मुंबई, रायगढ़, नासिक समेत पुणे में भी सड़के जलमग्न हो चुकी है। कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण हो चुकी है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को पुणे जिले की बारामती तहसील का दौरा कर बारिश के कारण उत्पन्न हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुणे की तीन तहसीलों में मई में हुई बारिश पिछले 50 वर्षों में अभूतपूर्व है। रविवार को बारामती, इंदापुर और दौंडा तहसीलों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल को जिला कलेक्टर के तत्काल अनुरोध पर दो विशेष टीमों को तैनात करना पड़ा।
कुछ ही घंटों में 13 इंच बारिश दर्ज
कलेक्टर जितेंद्र डूडी के साथ वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए अजित पवार ने कहा ‘‘ तीनों तहसीलों में मई में हुई बारिश पिछले 50 वर्षों में अभूतपूर्व है। इन तीनों तहसीलों में पूरे मानसून सीजन में औसतन 14 इंच बारिश होती है, लेकिन कल इंदापुर तहसील के शेतफलगढ़े में कुछ ही घंटों में 13 इंच बारिश दर्ज की गई। यह तबाही इतनी भारी बारिश और उसके बाद बारामती तहसील के निमटेक के पास नीरा नहर में दरार के कारण हुई।”
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
उन्होंने बताया कि भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने 28 मई को इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राकांपा नेता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम फसलों और घरों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। संयोग से, इंदापुर, दौंड और बारामती तहसीलों को आम तौर पर बारिश की कमी वाला इलाका माना जाता है। पुलिस और जिला अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम को इंदापुर के 70 गांवों के कई घरों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे स्थानीय अधिकारियों को निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
बारामती में 7 लोगों की बचाई जान
इंदापुर के पास पुणे-सोलापुर राजमार्ग का एक हिस्सा जलभराव के कारण लगभग दो घंटे तक बंद रहा, लेकिन पानी कम होने के बाद यातायात फिर से शुरू हो गया। रविवार देर शाम जारी एक विज्ञप्ति में, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि उसने बारामती और इंदापुर में बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए दो विशेष टीमों को तैनात किया है।
Mumbai News: भारी बारिश के चलते मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार बारामती में, 19 घरों को आंशिक नुकसान हुआ। कटेवाड़ी में, जलभराव वाले घर में फंसे सात लोगों के परिवार को स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बचाया। जलोची गांव में, मोटरसाइकिल के बह जाने के बाद एक नाले में फंसे रूपेश सिंह को दमकल विभाग ने बचाया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Heavy rainfall imd issued red alert dcm ajit pawar in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक
Jul 08, 2026 | 10:41 AMबेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग
Jul 08, 2026 | 10:39 AMCM फडणवीस ने कहा -138 फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिर्फ 58 ही शुरू, जजों की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट से संपर्क जारी
Jul 08, 2026 | 10:39 AMअब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में दान संग्रह को लेकर उठे सवाल, कलेक्टर ने गठित की तीन सदस्यीय जांच टीम
Jul 08, 2026 | 10:34 AMसिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Jul 08, 2026 | 10:31 AMHormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
Jul 08, 2026 | 10:25 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














