धोखेबाज प्रेमी युवती ने की आत्महत्या, नितिन लाड गिरफ्तार; परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Mumbai Woman Suicide Case: दहिसर में 26 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्रेमी नितिन लाड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। परिजनों ने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Young woman's suicide in Dahisar: Boyfriend Nitin Lad arrested
दहिसर युवती आत्महत्या मामला प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Dahisar Police Station: दहिसर में 26 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन दिनकर लाड के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद बोरीवली स्थित अदालत में पेश किया। मामले में मृतका के परिजनों ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मृतका के परिवार का आरोप है कि नितिन लाड लंबे समय से वंदना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, लगातार दबाव और कथित प्रताड़ना के कारण वंदना ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

भाई की शिकायत पर शुरू हुई जांच

घटना के बाद वंदना के भाई ने दहिसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया।

साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में नितिन लाड द्वारा युवती को कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप सामने आए हैं। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Young woman's suicide in Dahisar: Boyfriend Nitin Lad arrested
ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, आज तय होगी जांच और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गाइडलाइन

अदालत में पेश किया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली की अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही युवती की आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और आरोपी की कथित भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com