Dahisar में 'मास्क चोर गिरोह' गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान से 23 लाख की चोरी का खुलासा

Dahisar Police ने हेलमेट और मास्क पहनकर वेब सीरीज स्टाइल में ज्वेलरी दुकान से 23 लाख की चोरी करने वाले शातिर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई।
Money Heist
मनी हाइस्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Money Heist Web Series Style Theft: मुंबई की दहिसर पुलिस ने ऐसे शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो सिर पर हेलमेट और चेहरे पर मास्क पहनकर 'मनी वेब सिरीज स्टाइल' की तरह वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों जगनसिंग तारासिंग कल्याणी (कालानी) उर्फ पाजी और हनुमंत बापुराव तांबे को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। दोनों पर मुंबई, ठाणे समेत कई पुलिस स्टेशनों में चोरी व लूटपाट के अनेक मामले दर्ज हैं।

आरोपी जगनसिंग कल्याणी पर वर्तक नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला भी दर्ज है। दहिसर पुलिस विभाग के एसीपी मालोजी शिंदे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सर्जेराव पाटील के मार्गदर्शन में पीआई अशोक घुगे तथा एपीआई प्रकाश लहाने की टीम ने इस 'मास्क चोर गिरोह' को धर दबोचा।

19 अगस्त को दहिसर पूर्व स्थित एस।एन। दुबे रोड पर एक ज्वेलरी दुकान की जाली और शटर तोड़कर दोनों आरोपी अंदर घुसे थे। दुकान में घुसते ही वे सीधे सीसीटीवी कैमरे के पास पहुंचकर उस पर स्प्रे मार देते थे, ताकि वारदात कैमरे में कैद न हो सके, बिलकुल किसी वेब सीरीज की तर्ज पर। इसके बाद उन्होंने दुकान से 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के गहने उड़ाए और इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए फरार हो गए।

सैकड़ों सीसीटीवी की फुटेज खंगाले

  • पुलिस के अनुसार आरोपी बड़ी चालाकी से हर गली में लगे कैमरों से बचकर दुकान तक पहुंचे थे।
  • लेकिन दहिसर पुलिस की टीम ने इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया है। आगे मामले में विस्तृत जांच जारी है।
Navbharat Live
navbharatlive.com