दही-हांडी की धूम और उमंग देखनी हो, तो मुंबई के इन जगहों पर जाएं, झूम उठेंगे आप
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी 'जन्माष्टमी' (Janmashtami 2024) के अगले दिन 'दही हांडी' (Dahi Handi) का उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह विशेष परंपरा सदियो से चलती आ रही है। जो आज भी कायम है। इस उत्सव में युवा टोलियां बनाकर ऊंचाई पर बंधी दही-हांडी फोड़ते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
मुंबई में दही हांडी का उत्सव (सौ.सोशल मीडिया)
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी ‘जन्माष्टमी’ (Janmashtami 2024) के अगले दिन ‘दही हांडी’ (Dahi Handi) का उत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बार दही हांडी (Dahi Handi) का उत्सव 27 अगस्त यानी आज पूरे देशभर में मनाया जा रहा है।जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दही-हांडी (Dahi Handi) उत्सव मनाने की एक विशेष परंपरा भी सदियो से चलती आ रही है। जो आज भी कायम है। इस उत्सव में युवा टोलियां बनाकर ऊंचाई पर बंधी दही-हांडी फोड़ते हैं।
यह पर्व हर साल जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। अगर देखा जाए तो मुख्य तौर पर मुंबई और गुजरात में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है, लेकिन अब इसे पूरे भारत में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि, श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था और बचपन गोकुल और वृंदावन की गलियों में बिताया था। इसलिए इस खास दिन पर इन गलियों को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। वहीं, दही हांडी उत्सव का भी अपना अलग मजा है। यह जन्माष्टमी के अगले ही दिन मनाई जाती है।
मुंबई की इन जगहों में रहती हैं धूम
मुख्य रूप से इसे मुंबई-महाराष्ट्र में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हालांकि, अब देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी इसका आयोजन किया जाने लगा है। अगर आप भी इस खास दिन घूमने की योजना बना रहे हैं तो आप इस बार मुंबई की दही हांडी का लुत्फ जरूर उठा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
Ram Mandir: आज आ सकती है SIT की रिपोर्ट, चंपत राय की लापरवाही साफ, टिन्नू यादव की धाक पर बड़ा खुलासा!
Miraculous Shakti Peethas: भारत के 3 रहस्यमयी शक्तिपीठ, जिनके चमत्कार आज भी विज्ञान के लिए हैं पहेली
NCP में पावर वॉर! पार्टी नेता उठाए सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल, आखिर क्या चल रहा है खेल?
खारघर (Kharghar)
आप चाहें तो, खारघर घूमने भी जा सकते हैं। यह भी मुंबई में लोकप्रिय ‘दही हांडी’ कार्यक्रमों में से एक है, जिसे एक टीम के लिए तोड़ पाना बेहद कठीन होता है। कई बार ऐसा होता है कि, पंडाल बिना हांडी तोड़े खाली हाथ लौट जाते हैं। ये कार्यक्रम पूरे दिन चलता है।
श्री कृष्ण ध्यान मंदिर (Shri krishna dhyan mandir)
मुंबई में श्री कृष्ण ध्यान मंदिर बहुत ही मशहूर है। ये 50 दशक पुराना बना हुआ मंदिर है। जन्माष्टमी के दिन इसे बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। आप जन्माष्टमी मनाने के लिए इस मंदिर में जा सकते हैं।
मुंबई के पास ठाणे (Thane of mumbai)
जन्माष्टमी के दिन आप चाहे तो मुंबई के ठाणे घूमने आ सकते हैं। यहां जन्माष्टमी के अगले ही दिन लाजवाब ‘दही हांडी’ का उत्सव मनाया जाता है। बता दें, ठाणे के संघर्ष प्रतिष्ठान दही हंडी को मुंबई की सबसे अमीर दही हांडी माना जाता है। प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए यहां जीतने वाली टीम को बड़ी राशि भी दी जाती है।
घाटकोपर (Ghatkopar)
मुंबई के घाटकोपर की दही हांडी काफी मशहूर है। इस दही हांडी को देखने अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स भी आते है। ये जगह लोगों को आकर्षित करती है। आप चाहें तो यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।
