Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में कमजोर पड़ा कोरोना!, 94 फीसदी बेड्स रिक्त

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Nov 16, 2021 | 07:15 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) कमजोर पड़ता जा रहा है। पूरे शहर में कोविड (Covid) के लिए आरक्षित किए गए कुल बेड्स (Beds) में से 94 फीसदी बेड्स रिक्त पड़े हैं। वैसे तो मुंबई में 2823 एक्टिव कोरोना मरीज (Active Corona Patient)  हैं, लेकिन इसमें से 1,524 मरीज में कोई लक्षण या स्वास्थ्य समस्या नहीं है।

मुंबई में कोविड मरीजों के लिए शहर में मौजूद 23,000 कोविड बेड्स में से केवल बेड्स 1,500 पर ही मरीजों का उपचार (Treatment) चल रहा है। मरीज कम होने के कारण 11 में से कुछ जंबो सेंटर संचालित हैं, बाकी को स्टैंड बाय में रखा गया है। जंबो केंद्रों में  6,000 बेड पर सिर्फ 300 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड मरीजों की कम होती संख्या उसमें भी अस्पताल भर्ती होने की आवश्यकता का कम होना सुकून देने वाली बात है। 

कोरोना नियमों का करें पालन

अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि कोविड के केसेस काफी कम हो गए हैं, टीकाकरण के कारण लोगों में कही न कहीं इम्युनिटी विकसित हुई है। हमारे एक्टिव मरीजों की संख्या भी दिन-ब-दिन कम होती जा रही है, लेकिन अब भी बीमारी खत्म नहीं हुई है, मास्क पहने, कोविड नियमों का पालन करें और टीके की दोनों डोज लें।

रिकवरी रेट 97 फीसदी

मुंबई में पिछले साल मार्च में कोरोना घुसपैठ की तब से लेकर 15 नवंबर तक कोरोना की दो लहरों में कुल 7 लाख 59 हजार 593 संक्रमित मरीज मिले थे, जिसमें 7 लाख 37 हजार 930 लोगों ने कोरोना को मात भी दे दी है। मुंबई की रिकवरी रेट 97 फीसदी तक पहुंच गई है। 

कोविड ने ली 16292 जान

मुंबई में कोविड के कारण अब तक 16 हजार 292 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है। हालांकि अब मुंबई में मौत का आंकड़ा भी सिंगल डिजिट में पहुंच गया है।

इमारत भी कोरोना मुक्ति ओर

मुंबई में कोविड के कारण एक समय करीब एक हजार इमारतें सील हुई थी, लेकिन अब इनकी संख्या 15 है। स्लम की तरह इमारतें भी कोरोना मुक्त हो रही हैं, हालांकि अब भी हजारों फ्लोर सील पड़ी हैं।

जंबो कोविड केंद्र में मरीज

  • एनएससीआई, वर्ली – 15
  • नेस्को गोरेगांव – 13
  • मुलुंड जंबो सेंटर – 19
  • बीकेसी जंबो सेंटर – 6
  • भायखला आरएसी – 20
  • सेवन हिल्स अंधेरी – 100

मुंबई की वर्तमान स्थिति

  • कुल सक्रिय रोगी – 2823
  • लक्षणों वाले रोगी – 1041
  • असिम्प्टोमैटिक – 1524
  • क्रिटिकल रोगी – 258
  • कोविड डबलिंग रेट – 2010 दिन

Corona weakened in mumbai 94 beds are vacant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2021 | 07:15 AM

Topics:  

  • Beds
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

खूब चर्चा में रही धर्मेंद्र की प्रेम कहानियां: जानिए किन-किन पर आया था ही-मैन का दिल

2

धर्मेंन्द्र के वो सुपरहिट गाने जो आज के युवाओं के दिल में भी करते है राज, देखें वीडियो

3

7 करोड़ का ‘रोल्स रॉयस’ गद्दा, घोड़े के बाल और ऊन से बनकर होता है तैयार; वीडियो वायरल

4

मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, पत्नी गौरी पालवे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.