समुद्री पर्यटन को नई गति ! मुंबई और कोच्चि से शुरू हुए कॉर्डेलिया के दो अत्याधुनिक क्रूज

Mumbai Cordelia Empress: कॉर्डेलिया क्रूजेज ने मुंबई और कोच्चि से दो क्रूज जहाजों का संचालन शुरू किया है। कॉर्डेलिया स्काई से गोवा और लक्षद्वीप, मालदीव और श्रीलंका की यात्रा के विकल्प मिलेंगे।
cordelia cruises mumbai kochi new cruise services
कॉर्डेलिया क्रूजेज(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कॉर्डेलिया क्रूजेज ने पहली बार मुंबई और कोच्चि से दो जहाजों का संचालन शुरू किया है।

  • कॉर्डेलिया स्काई के माध्यम से दो और तीन रातों के सप्ताहांत क्रूज, चार रातों की लक्षद्वीप यात्रा और गोवा-लक्षद्वीप को जोड़ने वाले पांच रातों के क्रूज के विकल्प मिलेंगे।

  • र्डेलिया एम्प्रेस के यात्रा कार्यक्रम में लक्षद्वीप के अलावा मालदीव की राजधानी माले और श्रीलंका के कोलंबो तक पांच रातों की अंतरराष्ट्रीय क्रूज यात्रा शामिल है।

Mumbai Cruise Services: भारत में समुद्री पर्यटन और क्रूज यात्रा को बढ़ावा देने की दिशा में कॉर्डेलिया क्रूजेज ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस इंटरनेशनल कंपनी ने पहली बार देश के दो अलग-अलग बंदरगाहों मुंबई और कोच्चि से एक साथ दो फ़ाइव स्टार सुविधा वाले जहाजों का संचालन शुरू किया है। ‘कॉर्डेलिया स्काई’ मुंबई से और ‘कॉर्डेलिया एम्प्रेस’ कोच्चि से यात्रियों को क्रूज यात्रा की सुविधा दे रही है। इससे देश में क्रूज पर्यटन को नई गति और विकल्प बढ़ने से घरेलू यात्रियों को देश विदेश के नए पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

मुंबई में ‘कॉर्डेलिया स्काई’ की यात्रा

मुंबई से ‘कॉर्डेलिया स्काई’ और कोच्चि से ‘कॉर्डेलिया एम्प्रेस’ की क्रूज यात्रा शुरू हो गई है। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन को नया विकल्प मिल गया है।

कंपनी के अनुसार मुंबई बंदरगाह पर दोनों जहाजों का संचालन एक ही दिन हुआ। इस दौरान दोनों जहाजों पर मिलाकर करीब 6,000 यात्रियों का चढ़ना और उतरना दर्ज किया गया। ‘कॉर्डेलिया स्काई’ ने मुंबई से अपनी पहली यात्री यात्रा शुरू की, जबकि ‘कॉर्डेलिया एम्प्रेस’ अपने नए होमपोर्ट कोच्चि की ओर रवाना हुई। पश्चिमी तट के समुद्री क्षेत्र में दोनों जहाजों का साथ-साथ गुजरना कंपनी के दो-जहाज संचालन की शुरुआत का प्रमुख पड़ाव रहा।

cordelia cruises mumbai kochi new cruise services
कोच्चि से क्रूज यात्रा(सोर्सः सोशल मीडिया)

मुंबई से लक्षद्वीप और गोवा तक नए विकल्प

मुंबई से संचालित ‘कॉर्डेलिया स्काई’ के माध्यम से यात्रियों को दो और तीन रातों के सप्ताहांत क्रूज, चार रातों की लक्षद्वीप यात्रा तथा गोवा और लक्षद्वीप को जोड़ने वाले पांच रातों के क्रूज विकल्प मिलेंगे। जहाज में पूर्ण क्षमता पर 2,280 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसमें 1,002 स्टेटरूम के साथ मिनी सुइट, पेंटहाउस सुइट और चेयरमैन सुइट शामिल हैं। यात्रियों के लिए उत्कृष्ट खानपान सुविधाओं, लाइव मनोरंजन, मंचीय कार्यक्रमों, खेल और वेलनेस गतिविधियों की व्यवस्था भी है।

cordelia cruises mumbai kochi new cruise services
मुंबई, ठाणे और भिवंडी के निवासियों के लिए अलर्ट, BMC ने अगले 7 दिनों तक पानी उबालकर और छानकर पीने की दी सलाह
cordelia cruises mumbai kochi new cruise services
मुंबई से क्रूज यात्रा(सोर्सः सोशल मीडिया)

कोच्चि से मालदीव और श्रीलंका की यात्रा

कोच्चि को नए होमपोर्ट के रूप में शामिल करने से दक्षिण भारत के यात्रियों के लिए क्रूज पर्यटन के अवसर बढ़े हैं। यहां से दो रातों के सप्ताहांत क्रूज, तीन और चार रातों की लक्षद्वीप यात्राएं तथा मालदीव की राजधानी माले और श्रीलंका के कोलंबो को जोड़ने वाला पांच रातों की अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन यात्रा कार्यक्रम में शामिल है।

लक्षद्वीप के कवरत्ती और मिनिकॉय जैसे द्वीप भी इन यात्राओं के प्रमुख आकर्षण होंगे। कॉर्डेलिया क्रूजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुर्गेन बेलोम ने कहा कि दो जहाजों का दो भारतीय बंदरगाहों से संचालन कंपनी की विकास यात्रा में अहम उपलब्धि है। इससे यात्रियों को शानदार समुद्री पर्यटन स्थलों और अलग-अलग अवधि की छुट्टियों के विकल्प मिलेंगे।

cordelia cruises mumbai kochi new cruise services
Maharashtra Weather Today: विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, जानें मुंबई, पुणे और नागपुर का मौसम

8 लाख लोग कर चुके यात्रा

बताया गया कि वर्ष 2021 में परिचालन शुरू करने वाली कॉर्डेलिया कंपनी ने अब तक 8 लाख से अधिक लोगों को क्रूज यात्रा करा चुकी है। कंपनी की योजना 2027 में ‘कॉर्डेलिया सन’ को बेड़े में शामिल करने की भी है। जुर्गेन बेलोम के अनुसार भारत में क्रूज पर्यटन की अभी काफी संभावनाएं हैं। केंद्र व राज्य सरकार भी अत्याधुनिक यात्री पोर्ट के निर्माण के साथ क्षमता बढ़ाने और समुद्री पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। कॉर्डेलिया के रूप में देश को क्रूज पर्यटन यात्रा का अत्याधुनिक एवं किफायती विकल्प मिल गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com