Congress और VBA ने किया गठबंधन का ऐलान, बीएमसी चुनाव के लिए हुआ सीटों का बंटवारा
Congress VBA Alliance: BMC चुनाव के लिए कांग्रेस ने वंचित बहुजन पार्टी के साथ गंठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रसे ने बीएमसी चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर की पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा की।
- Written By: प्रिया जैस
हर्षवर्धन सपकाल और प्रकाश आंबेडकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BMC Election 2026: महाराष्ट्र में मनपा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब कांग्रेस ने वंचित बहुजन पार्टी से गंठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रसे ने बीएमसी चुनाव के लिए प्रकाश आंबेडकर की पार्टी के साथ युति का ऐलान किया है। इसके लिए कांग्रेस ने वीबीए को 62 सीटें दी है।
कांग्रेस ने बृहन्मुंबई नगर निगम सहित महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में होने वाले चुनावों के लिए प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन किया है। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने VBA के साथ हाथ मिलाया है, जबकि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान गठबंधन की बातचीत फेल हो गई थी।
कांग्रेस और वंचित बहुजन पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है। गठबंधन के तहत वंचित बहुजन अघाड़ी मुंबई की 227 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह फैसला BMC चुनाव में विपक्षी ताकतों को एकजुट करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Central Railway में नकली इलेक्ट्रिक उपकरण घोटाला उजागर, यात्रियों की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़
Thane Borivali Underground Tunnel Project ने पकड़ी रफ्तार, घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े का निर्देश, मुंबई में सीसी रोड का काम 31 मई तक करें पूरा
मुंबई के विद्याविहार लिंक प्रोजेक्ट का रास्ता साफ, 30 मिनट का सफर अब 10 मिनट में होगा पूरा
यह गठबंधन सत्ता के लिए नहीं, विचारों के लिए है – हर्षवर्धन सपकाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस और वंचित के बीच पहले भी राजनीतिक संबंध रहे हैं, लेकिन 1999 के बाद दोनों दल एक मंच पर नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद इस गठबंधन की घोषणा से वे बेहद संतुष्ट हैं। सपकाल ने स्पष्ट किया कि यह गठबंधन सत्ता हासिल करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि साझा विचारधारा के आधार पर किया गया है।
यह भी पढ़ें – Vasai-Virar Elections: ‘ठाकुर’ के गढ़ में ‘राज’ की एंट्री, MNS और BVA मिलकर लड़ेंगे चुनाव, रखी शर्त
उन्होंने कहा, “यह अलायंस नंबरों का नहीं, आइडियाज का है। हम सीटों से ज्यादा विचारों को प्राथमिकता दे रहे हैं।” उन्होंने यह भी दोहराया कि BMC चुनाव में कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी मिलकर मैदान में उतरेंगी।
BJP को रोकने के लिए गठबंधन – VBA
वंचित बहुजन अघाड़ी के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट धैर्यवर्धन पुंडकर ने कहा कि यह फैसला भाजपा को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रकाश अंबेडकर ने ऑनलाइन बैठक के जरिए गठबंधन को मंजूरी दी है। पुंडकर ने कहा कि गठबंधन के तहत वंचित 62 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शेष सीटों पर कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के बीच तालमेल होगा।
कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी?
हालांकि कांग्रेस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह मुंबई में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और शरद पवार गुट (NCP-SP) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कांग्रेस ने शरद पवार गुट को सीमित सीटें देने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन अंतिम फैसला अभी लंबित है।
