Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तब राहुल गांधी कहां थे? सीएम रेवंत रेड्डी की याददाश्त कमजोर…चाटुकारिता की हद की पार, PoK वाले बयान पर बरसे राम कदम

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के PoK वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने रेवंत रेड्डी के बयान को बचकाना और अपरिपक्व कहा है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 30, 2025 | 12:11 PM

राम कदम और रेवंत रेड्डी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान ‘कितने राफेल नष्ट किए गए?’ पर बीजेपी विधायक राम कदम ने तीखा जवाब दिया। बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, “यह एक ऐसा सवाल है जो हमारे सुरक्षा बलों को संदेह के घेरे में लाता है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सारी जानकारी हमारे सेना के अधिकारियों ने दी है।”

राम कदम ने रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के इतने दिनों के बाद सवाल उठाना कही-न-कही पाकिस्तान से रिश्वत लेकर उनका प्रवक्ता बनने की कोशिश है, जो नहीं करना चाहिए।” इतना ही नहीं उन्होंने रेड्डी को चाटुकारिता से लिप्त भी बताया।

गांधी परिवार की चाटुकारिता में कांग्रेस

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “यह इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि कांग्रेस के नेता गांधी परिवार की चाटुकारिता में कैसे लिप्त हैं। भले ही वे जिम्मेदार पदों पर हों, लेकिन उनकी ओर से कोई सार्थक या जिम्मेदाराना बयान नहीं आता। इसके बजाय, वे अपनी अंध निष्ठा में सभी सीमाएं लांघ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को सुनाई 20 साल कारावास की सजा

नागपुर महानगरपालिका चुनाव: बीजेपी ने 10 लाख रुपए का प्रलोभन दिया, कांग्रेस का आरोप

MBMC चुनाव का महासंग्राम, मंत्री बनाम विधायक, आरोपों की राजनीति चरम पर

Ulhasnagar News: ‘दोस्ती का गठबंधन’ में तालमेल की कमी, दो वार्डों में सहयोगी दल आमने-सामने

Mumbai, Maharashtra: On Telangana Chief Minister Revanth Reddy’s statement, BJP MLA Ram Kadam says, “This is a clear example of how Congress leaders indulge in sycophancy towards the Gandhi family. Even though they hold responsible positions, no meaningful or responsible… pic.twitter.com/eie2GUbrwI — IANS (@ians_india) May 30, 2025

 राहुल गांधी क्या कर रहे थे? – राम कदम

हमारे बहादुर सशस्त्र बलों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाना और उन पर संदेह जताना, यही कांग्रेस नेताओं का मुख्य काम बन गया है। 2008 में जब मुंबई में हमला हुआ, तब राहुल गांधी क्या कर रहे थे? उस समय उनकी सरकार थी। शायद मुख्यमंत्री की याददाश्त कमजोर है, इसलिए ऐसे बचकाने और अपरिपक्व बयान दिए जा रहे हैं।”

सीएम फडणवीस ने शिंदे-अजित से मांगी माफी, शरद पवार के हुए मुरीद, महाराष्ट्र की सियासत हुई गर्म

हाल ही में रेवंत रेड्डी ने पहलगाम मामले पर कहा था कि अगर इस समय राहुल गांधी होते तो वे अलग तरीके से इसे संभालते। उन्होंने कहा था कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो वह पीओके को वापस ले आते। उन्होंने कहा था कि मोदी प्रतिबंधित 1,000 रुपये के नोट की तरह हैं। हमें राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है। मोदी हमारे लिए कभी युद्ध नहीं जीत सकते। केवल प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी ही ऐसा कर सकते हैं।

सामना की करी आलोचना

सामना पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, “हम सामना को गंभीरता से नहीं लेते। बल्कि, उनके अपने लोग भी सामना को गंभीरता से नहीं लेते। इसलिए उनके 90% सदस्य एकनाथ शिंदे से जुड़ गए हैं। और इसके पीछे कारण सामना ही है और इसके लिए लिखने वाले लोग हैं।”

Cm revanth reddy crossed limits sycophancy ram kadam on pok statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 12:11 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra News
  • Revanth Reddy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.