Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘राहुल गांधी देश की राजनीति के रिजेक्टेड माल’, CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

Devendra Fadnavis Vs Rahul Gandhi: पीएम मोदी की बचत वाली अपील पर राहुल गांधी के तंज के बाद महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने राहुल को रिजेक्टेड माल बताया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 11, 2026 | 02:47 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व राहुल गांधी (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से सोना, पेट्रोल, डीजल, खाने के तेल और उर्वरकों की बचत करने और विदेश यात्रा से परहेज करने की अपील की। ​​PM मोदी की हैदराबाद से देश की जनता से की गई इस अपील ने अब राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के इस आग्रह का विरोध करते हुए कहा कि ये जनता के लिए सुझाव नहीं हैं, बल्कि सरकार की विफलता का सबूत हैं।

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का विरोध किए जाने पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी एक ‘रिजेक्टेड माल’ कहते हुए जोरदार पलटवार किया हैं।

‘लोकतंत्र में जिसको लोग स्वीकार करते हैं वही महत्वपूर्ण होता है’

CM देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देखिए, राहुल गांधी भारत की राजनीति के सबसे रिजेक्टेड माल हैं ‘रिजेक्टेड बाय ऑल’। उन्हें हर राज्य की जनता ने अस्वीकार किया है। मुझे ऐसा लगता है कि ये लोगों द्वारा रिजेक्ट किया हुआ माल है, लोकतंत्र में जिसको लोग स्वीकार करते हैं वही महत्वपूर्ण होता है।

सम्बंधित ख़बरें

सोमनाथ अमृत महोत्सव: महादेव की भक्ति में डूबा गुजरात, पुष्पवर्षा, एयर शो से लेकर कुंभाभिषेक तक, देखें तस्वीरें

अकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी

अकोला लोक अदालत में 2,872 मामलों का निपटारा, 9.37 करोड़ का समझौता; 3 दंपति फिर साथ रहने को राजी

अकोला में बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला, POCSO के तहत मामला दर्ज; पुलिस कार्रवाई जारी

Delhi: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis says, “Rahul Gandhi is the most ‘rejected maal’ in Indian politics. Rejected by all, rejected always, and rejected in every state… The country stands with PM Modi; the country stands behind PM Modi. The country repeatedly… pic.twitter.com/x01N2NIHsY — IANS (@ians_india) May 11, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी जैसे रिजेक्टेड नेताओं को हम महत्व नहीं देते। देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है, उनके पीछे खड़ा है। देश बार-बार पीएम मोदी को आशीर्वाद देता है।

यह भी पढ़ें:- बाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान

पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी ने क्या बाेला था?

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी की सोना-पेट्रोल कम करने की अपील का विरोध किया और इसे केंद्र सरकार की नीतियों की नाकामी बताया था। राहुल गांधी के पोस्ट में लिखा “मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए। हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं।”

मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026

राहुल गांधी के इसी पोस्ट को लेकर जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कांग्रेस नेता पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें रिजेक्टेड नेता बताया है। यह पहली बार नहीं है। सीएम फडणवीस ने इसके पहले भी कई बार राहुल गांधी को नॉन सीरियस नेता बताया है।

Cm devendra fadnavis says rahul gandhi rejected maal of national politics pm modi saving appeal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 02:47 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.