26/11 Anniversary: CM फडणवीस, राष्ट्रपति मुर्मू व अमित शाह ने शहीदों को नमन किया
Mumbai News: 26/11 की 17वीं बरसी पर CM फडणवीस, राष्ट्रपति मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संदेश दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि (सौ. सोशल मीडिया )
CM Devendra Fadnavis On 26/11 Anniversary: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को बुधवार को पुष्पांजलि अर्पित की।
हमले की 17वीं बरसी पर अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी नागरिकों से आतंकवाद से लड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने को कहा, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीति को रेखांकित किया।
राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और मंत्री आशीष शेलार ने भी दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
अकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
तय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों को मुफ्त में कराई जाएगी जंगल सफारी, सरकार का बड़ा फैसला, जानें किसे मिलेगा मौका
शाह ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है। उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमले का डटकर सामना करते हुए करता हूं। अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन को नमन करता हूं।
हमलों में 166 लोगों की गई थी जान
26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों द्वारा मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ किए गए हमलों में 166 लोगों की जान चली गई यी और 300 से अधिक घायल हो गए थे, पाकिस्तानी आतंकी संगठन लाकर-ए-तैयबा के 10 सशस्त्र आतंकी समुद्र के रास्ते शहर में घुसे थे और उन्होंने ताज, ओबेरॉय टाइट होटल, सीएसएमटी और नरीमन हाउस सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर एक रराथ हमलों को अंजाम दिया था।
राष्ट्रपति ने भी शहीदों को किया याद
राष्ट्रपति दीपदी मुर्मू ने भी एक्स पर शहीदी को याद करते हुए कहा कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की बरसी पर, मैं उन वीर सैनिकों को नमन करती हूँ जिन्होंने हमारे देश के लोगों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है।
ये भी पढ़ें :- BJP के लिए स्टार प्रचारक सक्रिय, कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व पर जोर, प्रचार के लिए केवल 5 दिन
मुर्मू ने कहा कि आइए! हम हर तरह के आतंकवाद का मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें। आइए। हम एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्य के साथ प्रगति के पथ पर एक साथ आगे बढ़े।
