मुंबई में CM फडणवीस की बड़ी अपील, बोले- डिजिटल अरेस्ट कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं, ठगी होते ही 1930 पर करें कॉल

Digital Arrest Fraud Cyber Helpline: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
There is no legal procedure known as 'digital arrest' in Mumbai; dial 1930 for cyber fraud
डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी साइबर हेल्पलाइन, देवेंद्र फडणवीससोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis Cyber Awareness Maharashtra: मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती है। यदि किसी नागरिक के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है, तो उन्हें बिना समय गंवाए तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक जन जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। फर्जी पुलिस और सीबीआई कॉल सेन डरें साइबर अपराधी अक्सर पार्सल में ड्रग्स मिलने, नकली पुलिस, सीबीआई अधिकारी या जज बनकर लोगों को डराते हैं। मुख्यमंत्री ने अपील की कि नागरिक स्क्रीन पर खाकी वर्दी देखकर या किसी फर्जी कॉल के दबाव में न आएं।

शॉर्ट फिल्म और एंथम का विमोचन

सह्याद्री अतिथि गृह में महाराष्ट्र साइबर विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'डिजिटल अरेस्ट' लघु फिल्म और '1930 महाराष्ट्र साइबर एंथम' का विमोचन किया। इस अभियान से कला और मनोरंजन जगत के कई मशहूर कलाकार जुड़े हैं।

कार्यक्रम में पंकज त्रिपाठी, आशीष विद्यार्थी, शरद केलकर, सोनाली बेंद्रे, जावेद जाफरी और सुनिधि चौहान जैसी हस्तियां उपस्थित रहीं।

There is no legal procedure known as 'digital arrest' in Mumbai; dial 1930 for cyber fraud
ठाणे: क्लस्टर विकास कंपनी को अधिकार देने और 12 FSI के खिलाफ NCP-BJP हमलावर, जितेंद्र आव्हाड निकालेंगे मोर्चा

गोल्डन आवर में शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि साइबर फ्रॉड के तुरंत बाद का समय 'गोल्डन आवर' होता है। ठगी होते ही 1930 पर शिकायत दर्ज कराने से राशि को ब्लॉक या वापस पाने की संभावना सबसे अधिक होती है।

शिकायत में देरी होने पर पैसे कई खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, जिससे रिकवरी बेहद कठिन हो जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com