Maharashtra: फडणवीस का ताबड़तोड़ हमला, बोले- आदित्य ठाकरे न बनें महाराष्ट्र के पप्पू
CM Devendra Fadnavis ने आदित्य ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि वे ‘महाराष्ट्र के पप्पू’ बनने की कोशिश न करें। वर्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में जबरदस्त तेजी देखने के लिए मिली है।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे (सौ. डिजाइन फोटो )
CM Devendra Fadnavis On Aditya Aditya Thackeray: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र वर्ली में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि आदित्य ‘महाराष्ट्र का पप्पू’ बनने की कोशिश न करें।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आदित्य पर तंज कसते हुए कहा कि मैं आदित्य को जानता हूं और उनसे पप्पूगिरी की उम्मीद नहीं थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जो पूर्व में किया था, कल आदित्य की प्रस्तुति उनकी नकल थी।
विपक्ष को पता है कि उनकी हार निश्चित
विपक्ष जो कुछ भी कर रहा है, वह सिर्फ परोक्ष हमला है। विपक्ष जानता है कि हार निश्चित है और जनता उनके साथ नहीं है। उनका आचरण लोकतंत्र का मजाक उड़ाना है। निकाय चुनावों से पहले आदित्य ने सोमवार को अपने वर्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यह कोई गलती नहीं, बल्कि धोखाधड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
BMC में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका; पार्षदों की गैरमौजूदगी से वडाला और दादर पुनर्विकास प्रस्ताव खारिज
महाराष्ट्र की नई AI नीति को मंजूरी, 10 हजार करोड़ निवेश और 1.5 लाख नौकरियों का लक्ष्य
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
ये भी पढ़ें :- नेस्को में PM Modi का संबोधन आज, गोरेगांव-जोगेश्वरी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
तब क्यों नहीं दिखती गड़बड़ीः परांजपे
आदित्य पर हमला बोलते हुए एनसीपी (एपी) के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने कहा कि अब उन्हें वीं में 19,000 बोगस वोटर याद आ गए, लेकिन जब अरविंद सावंत दक्षिण मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे, तब यह बात क्यों याद नहीं आई? जब चुनाव जीतते है तो मतदाता सूची सही लगती है और जब हारते हैं तो उसमें गड़बड़ी दिखती है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
