- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Citizens Angry At Raj Uddhavs Deepotsav Allege Noise And Air Pollution Demand Action
राज-उद्धव के दीपोत्सव पर नागरिक नाराज, ध्वनी-वायु प्रदूषण फैलाने का आरोप, कार्रवाई की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
Mumbai News: शिवाजी पार्क मैदान पर स्थानीय निवासियों ने देर रात तक की गई आतिशबाजी को लेकर राज और उद्धव के खिलाफ ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

राज-उद्धव के दीपोत्सव पर नागरिक नाराज (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai Metropolitan: दिवाली के उपलक्ष्य में शिवाजी पार्क मैदान पर आयोजित किए राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के ‘दीपोत्सव’ का पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उद्घाटन किया था। दोनों भाइयों का यह मनोमिलन उनके समर्थकों को भले ही पसंद आया हो लेकिन शिवाजी पार्क मैदान के आसपास रहने वालों को दीपोत्सव के दौरान की गई आतिशबाजी नागवार लगी है। स्थानीय निवासियों ने देर रात तक की गई आतिशबाजी को लेकर राज और उद्धव के खिलाफ ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।
मनसे के दीपोत्सव में शुक्रवार को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मी ठाकरे तथा पुत्र आदित्य व तेजस ठाकरे के साथ पहुंचे थे। वहां राज की पत्नी शर्मिला ने रश्मी ठाकरे का तो वहीं पुत्र अमित ने आदित्य व तेजस का आत्मियता के साथ स्वागत किया था। दोनों परिवारों के मनोमिलन समारोह के हजारों समर्थक साक्षी बने थे। इस मौके पर समर्थकों ने दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने के दौरान जमकर आतिशबाजी भी की थी।
शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज
अब उसी आतिशबाजी के कारण मनसे का दीपोत्सव समारोह विवादों में घिर गया है। स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम के दौरान पटाखे फोड़ने से होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण की सीधे पुलिस से शिकायत की है। शिवाजी पार्क रेजिडेंट्स एसोसिएशन और अन्य स्थानीय संगठनों ने इस मामले में शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि देर रात तक बड़ी संख्या में पटाखे फोड़े जाने की वजह से शिवाजी पार्क इलाके में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में एसटी यात्रा होगी पूरी तरह डिजिटल, 51 लाख लोगों ने बनवाया NCMC स्मार्ट कार्ड
कांग्रेस-राकां विलय की अटकलों से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, शशिकांत शिंदे ने किया खंडन
कर्जमाफी की मांग पर रोहित पवार का अन्न-त्याग आंदोलन शुरू, सरकार पर बढ़ाया दबाव
सहकारी बैंकों में 10 साल से ज्यादा निदेशक नहीं रह सकेंगे, 3 साल का कूलिंग-ऑफ अनिवार्य
ये भी पढ़े: नासिक मनपा टेंडर पर सवाल, शिंदे गुट के महानगर प्रमुख ने आयुक्त को घेरा
शिकायतकर्ता ने याद दिलाया कि बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, मुंबई में पटाखे फोड़ने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक है, इसके बाद पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित है। लेकिन मनसे के कार्यक्रम के दौरान रात 10 बजे के बाद पटाखे फोड़कर बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया है और यह पूरी तरह से अवैध है।
बच्चे-बुजुर्गों को होती है परेशानी
हर साल दिवाली और दीपोत्सव के दौरान पार्क में सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि देर रात तक पटाखे फोड़ने से निवासियों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी होती है। इसलिए, स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर निगम प्रशासन से मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि सीमित समय के बाद पटाखे फोड़ने के लिए जिम्मेदार आयोजकों या व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है।
Citizens angry at raj uddhavs deepotsav allege noise and air pollution demand action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Drone Attack: भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज में कॉमर्शियल शिप्स पर दागे ड्रोन
Jun 13, 2026 | 09:15 AMमहाराष्ट्र में एसटी यात्रा होगी पूरी तरह डिजिटल, 51 लाख लोगों ने बनवाया NCMC स्मार्ट कार्ड
Jun 13, 2026 | 09:09 AMनागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा, छूटीं कनेक्टिंग उड़ानें; डेढ़ घंटे का सफर बना 5 घंटे की परेशानी
Jun 13, 2026 | 08:53 AMसुबह-सुबह TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंची कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बल, छावनी में बदला इलाका
Jun 13, 2026 | 08:52 AMचंद्रपुर में नकली सुगंधित तंबाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11.31 लाख का माल जब्त, 3 विभागों की बड़ी कार्रवाई
Jun 13, 2026 | 08:50 AMदिग्विजय सिंह के बयान पर बढ़ा विवाद, इंदौर महापौर ने सॉलिसिटर जनरल को लिखा पत्र
Jun 13, 2026 | 08:46 AMBharat Bhhagya Viddhaata Day 1: ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओपनिंग ने चौंकाया, फिल्म की कैसी रही शुरुआत?
Jun 13, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM













